राहुल को इलाहाबाद में दिखाए गए काले झंडे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

राहुल को इलाहाबाद में दिखाए गए काले झंडे


Black Flag To Rahul Gandhi
उत्तर प्रदेश के एक दिनी दौरे पर इलाहाबाद आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल को काले झंडे दिखाए। इलाहाबाद के बमरौली हवाई अड्डे पर दोपहर को उतरने के बाद राहुल नैनी स्थित कमला नेहरू ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और वहां पर एक नए वार्ड का उद्घाटन किया।

नैनी के बाद राहुल झूंसी स्थित गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक संस्थान पहुंचकर वहां आयोजित सेमिनार में शिरकत की। राहुल के कार्यक्रमों से मीडिया को दूर रखा गया था। झूंसी के निकट भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाते हुए राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। पुलिस के जवान जब तक उन तक पहुंचे वे मौके से भाग गए।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  उन्होंने कहा कि ये राहुल गांधी का निजी दौरा था। दौरे में उन्होंने किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: