खाद्य सुरक्षा अध्यादेश शीर्ष वरीयता : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश शीर्ष वरीयता : कांग्रेस


K V Thomas
खाद्य सुरक्षा अध्यादेश पर संसद की मंजूरी हासिल करने को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्राथमिकता का संकेत देते हुए सरकार ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में दस्तावेज पेश किया। कांग्रेस के प्रवक्ता मीम अफजल ने संवाददाताओं से कहा, "खाद्य सुरक्षा विधेयक हमारी शीर्ष वरीयता है। हम चाहते हैं सभी दल इसका समर्थन करें। हमें उम्मीद है कि यह सत्र पिछले सत्रों से बेहतर रहेगा।" निचले सदन में शोरशराबे के बीच खाद्य मंत्री के. वी. थॉमस ने सदन को यह सूचित करते हुए अध्यादेश को पेश किया कि सत्रावधि नहीं रहने पर सरकार ने राज्यादेश के जरिए इसे लाया है।

थॉमस ने कहा कि सरकार पिछले चार वर्षो के दौरान औसतन 60.2 करोड़ टन अनाज की खरीदारी कर चुकी है और अध्यादेश के लिए जरूरी 61.2 करोड़ टन का प्रबंध करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह लोकसभा में अध्यादेश पर विचार और पारित किए जाने के बाद राज्य सभा में विचार किया जाएगा।

बजट सत्र के दौरान पारित होने से रह गए खाद्य सुरक्षा विधेयक को अब वापस लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के अड़ जाने और सदन को नहीं चलने देने के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका था। इसके बाद विधेयक ने अध्यादेश का रूप लिया। अध्यादेश पर बुधवार को चर्चा हो सकती है।

निचले सदन की कार्यमंत्रणा समिति की सोमवार को हुई बैठक में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय आवंटित करने पर सहमति बनी। इस विधेयक को इस वर्ष के अंत तक पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों और 2014 में होने वाले आम चुनाव में खेल बदलने वाले के रूप में माना जा रहा है। इस विधेयक के जरिए देश की 1.2 अरब आबादी के 67 प्रतिशत को बाजार दर से काफी कम कीमत पर रियायती खाद्यान्न मुहैया करने का लक्ष्य है।

कोई टिप्पणी नहीं: