न्यायमूर्ति आरए मेहता द्वारा गुजरात के लोकायुक्त का पद ठुकराए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन पर भ्रष्टाचार के मामले में दोहरी भाषा बोलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले नरेन्द्र मोदी के कामकाज में कोई पारदर्शिता नहीं है। मोदी अपने कार्यकाल के दौरान लोकायुक्त की नियुक्ति करने में असफल रहे हैं, इस वजह से लोगों के पास राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत का कोई विकल्प नहीं बचा है।
गुजरात उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश मेहता की बतौर लोकायुक्त नियुक्ति को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी थी। मेहता ने कल नियुक्ति को स्वीकार करने से मना करते हुए कल कहा कि विवादों ने इस पद की गरिमा को कम कर दिया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें