बहनों को छेड़छाड़ से बचाने गए भाई की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

बहनों को छेड़छाड़ से बचाने गए भाई की हत्या


west bengal
पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में बदमाशों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के कटवा क्षेत्र की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "चार-पांच बदमाश लड़कियों के घर में जबरन घुस गए थे और उन्होंने दोनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। जब उनके भाई ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।"

दोनों लड़कियों ने कहा कि बदमाशों ने पहले उन्हें अगवा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। भाई ने विरोध किया तो उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: