बेहतर फसल से आर्थिक तेजी की उम्मीद : शरद पवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

बेहतर फसल से आर्थिक तेजी की उम्मीद : शरद पवार


sharad pawar
केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने इस वर्ष बेहतर फसल की उम्मीद जताई और कहा कि बेहतर उपज से अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी। एक निजी समाचार चैनल से पवार ने कहा, "इस साल मुझे बेहतर फसल की उम्मीद है। मुझे विश्वास है कि स्थिति में काफी सुधार आएगा और इसी से बेहतर हो रही अर्थव्यवस्था को और तेजी मिलेगी।"

26 जुलाई तक 747 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बीजाई हो चुकी थी, जबकि पिछले साल की समान अवधि तक 680 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की ही बीजाई हुई थी। उन्होंने कहा, "इसलिए बीजाई का क्षेत्र बढ़ा है और ऐसा बेहतर मानसून के कारण हुआ है। किसानों में खुशी है, वे उत्साहित हैं।"

उन्होंने कहा, "पिछले साल मानसून बेहतर नहीं था। कुछ राज्यों में सूखा भी पड़ा था। कुछ क्षेत्रों में अधिक बारिश के कारण फसल बर्बाद हुई थी। लेकिन इस वर्ष लगभग पूरे देश में बारिश बेहतर रहने का अनुमान है।" उन्होंने कहा कि सरकार घटती विकास दर से चिंतित है और इसे आठ फीसदी किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, "(पांच) फीसदी (विकास दर) अपने आप में बुरा नहीं है, लेकिन हमारी जरूरत कम से कम आठ फीसदी है।" उन्होंने यह भी कहा कि 8-9 फीसदी औसत विकास दर हासिल करना संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की एक प्रमुख उपलब्धि है।

कोई टिप्पणी नहीं: