स्तनपान से कम हो सकता है अल्जाइमर का खतरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

स्तनपान से कम हो सकता है अल्जाइमर का खतरा


Breast Feeding
महिलाओं के लिए स्तनपान अल्जाइमर्स से लड़ने में मददगार हो सकता है। ब्रिटेन में हाल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक स्तनपान कराने वाली महिलाओं में अल्जाइमर का खतरा कम हो जाता है और जो महिलाएं लंबे समय तक अपने शिशओं को स्तनपान कराती हैं उनमें यह खतरा और भी कम हो जाता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'अल्जाइमर्स डिजीज' पत्रिका में छपे इस अध्ययन के मुताबिक इसकी वजह स्तनपान से जुड़े जैविक प्रभाव हो सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में इन्सुलिन को सहन करने की क्षमता कम हो जाती है जो स्तनपान कराने से फिर बढ़ जाती है और अल्जाइमर के विकार में मस्तिष्क में इंसुलिन के पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो जाती है।


ब्रिटेन की 81 महिलाओं पर किए गए अध्ययन पर आधारित आंकड़ों के मुताबिक स्तनपान और अल्जाइमर के खतरे के बीच अत्यधिक विशिष्ट और एक जैसा संबंध देखा गया। उनका कहना है कि यह इतना पुख्ता उदाहरण है कि इसके नमूने लेने में गलती की आशंका नहीं है। इसकी मुख्य शोधकर्ता कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की मॉली फॉक्स ने कहा, "अल्जाइमर संज्ञान से जुड़ा सबसे बड़ा विकार है और इससे 3.56 करोड़ लोग प्रभावित हैं।"



फॉक्स ने कहा, "भविष्य में इसके निम्न और मध्यम आय वाले देशों में फैलने की आशंका है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इस विनाशकारी बीमारी से लोगों के बचाने के लिए कम लागत और उच्च पैमाने वाली रणनीति विकसित करें।" इससे पहले के शोधों में इस बात का पता चला था कि स्तनपान से महिलाओं में कुछ अन्य तरह की बीमारियों के खतरे कम हो सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: