भारतीय सैनिकों की हत्या से पाकिस्तान का इंकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

भारतीय सैनिकों की हत्या से पाकिस्तान का इंकार


pakistan map
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारतीय सेना के उस दावे को नकार दिया है, जिसमें कहा गया है कि जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकी पर हमला कर पांच जवानों की हत्या कर दी। भारत ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार रात भारतीय सीमा में घुस कर पूंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी सरला चौकी पर हमला किया। 


समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने किसी भी भारतीय चौकी पर गोलीबारी नहीं की है। पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस के एक अधिकारी ने कहा, "नियंत्रण रेखा पर ऐसी कोई घटना नहीं घटी है।" भारत और पाकिस्तान ने 2003 से ही नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम घोषित कर रखा है। 



इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध नहीं हुआ है लेकिन कभी-कभी दोनों सेनाओं के बीच गोलीबारी होती है। दोनों समय-समय पर एक दूसरे पर सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते रहे हैं।  हाल की घटना उस समय हुई है, जब पाकिस्तान की नई सरकार भारत के साथ रिश्ते सामान्य करने की कोशिश कर रही है।



प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान में उनके समकक्ष नवाज शरीफ सितंबर महीने में न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर मुलाकात करने वाले हैं। पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत के साथ आधिकारिक बातचीत बहाल करने की तारीख प्रस्तावित की गई है और भारत के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: