दुर्गा शक्ति के निलंबन पर केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

दुर्गा शक्ति के निलंबन पर केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट


durga shakti nagpal
कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार से भारतीय प्रशासनिक सेवा की साहसी महिला अधिकारी दुर्गा शक्ति के निलंबन पर रिपोर्ट मांगी है। दुर्गा शक्ति ने उप्र के नोएडा इलाके में अवैध रेत खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई की थी। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कार्मिक मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उप्र की समाजवादी पार्टी की सरकार को दो-तीन दिन पहले पत्र लिखकर आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन पर र्पिोट मांगी थी। उल्लेखनीय है कि कार्मिक मंत्रालय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही है।

एक सूत्र ने बताया, "पत्र दो से तीन दिन पहले भेजा गया। हम उत्तर की प्रतिक्षा कर रहे हैं।" उप्र सरकार द्वारा 2009 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति को 29 जुलाई को निलंबित किए जाने की कार्रवाई का सार्वजनिक तौर पर काफी विरोध हो रहा है। अखिलेश यादव सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है कि नोएडा की उप जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति को एक मस्जिद की दीवार गिराए जाने के कारण निलंबित किया गया है न कि रेत खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के कारण।

कथित तौर पर राजनीतिक सांठगाठ वाले रेत माफिया के खिलाफ की कार्रवाई के कारण दुर्गा शक्ति को निलंबित किए जाने पर पूरे देश में लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि दुर्गा शक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: