बिहार मिड डे मील हादसा: 24 बीमार बच्चों में से 16 स्वस्थ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

बिहार मिड डे मील हादसा: 24 बीमार बच्चों में से 16 स्वस्थ

Bihar_mid_day_meal_tragedy
बिहार में सारण जिले के मशरक प्रखंड के एक प्राथमिक सरकारी विद्यालय में संक्रमित मध्याह्न् भोजन खाने से बीमार हुए 24 बच्चों में से 16 अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बीमार होने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती इन बच्चों को अस्पताल प्रशासन छुट्टी देने के लिए तैयार है। पीएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निगम प्रकाश नारायण ने सोमवार को बताया कि अस्पताल में भर्ती 24 बच्चों में से 16 अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इन सभी बच्चों की दवा बंद हो गई है। पांच बच्चों की दवा चल रही है, जिन्हें कुछ परेशानी है।

पीएमसीएच में अधीक्षक अमरकांत झा अमर ने कहा कि 16 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन बच्चों को संभवत: मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने ही इन बच्चों को छुट्टी देगा। जरूरत पड़ने पर पीएमसीएच की टीम भी छपरा जाकर इन बच्चों का निरीक्षण कर सकती है। शेष बच्चों की स्थिति में भी सुधार हो रहा है।

उधर, सारण के सिविल सर्जन विनय कुमार का कहना है कि सभी बच्चों को एक साथ नहीं भेजने से गांव में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे विधि व्यवस्था बिगड़ सकती है। पुलिस की देखरेख में ही बच्चों को घर भेजा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई को धर्मसती गंडामन गांव में संक्रमित मध्याह्न् भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि एक रसोइया सहित 24 बच्चे बीमार हो गए थे। बाद में भोजन में जहर होने की पुष्टि हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: