शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले : प्रेमचंद्र मिश्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

शत्रुघ्न सिन्हा के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले : प्रेमचंद्र मिश्रा


Prem Chandra Mishra
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घुर विरोधी कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी में आने का खुला निमंत्रण दिया है। सिन्हा हाल ही में कई मौकों पर पार्टी विरोधी सुर अलाप कर पार्टी नेतृत्व को सकते में डाल चुके हैं। कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने पटना में पत्रकारों से कहा कि भाजपा शुरू से ही समाज तोड़ने और समाज में विद्वेष फैलाने की राजनीति करने में माहिर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के सत्ता से हटते ही कई तरह की गड़बडियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने सरकार से भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच कराने की मांग की। 

मिश्रा ने पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में आने संबंधी सवाल के जबाब में कहा कि किसी भी धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति का कांग्रेस में स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिन्हा भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लोगों का विरोध कर भाजपा छोड़ते हैं और कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। 

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी सिन्हा को पार्टी में आने का खुला निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि सिन्हा के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हम उनका स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के सर्वथा योग्य बताते हुए उनकी तारीफ की थी। इसके अलावे उन्होंने मोदी के लिए दिल्ली दूर बताया था।

कोई टिप्पणी नहीं: