बिहार के किशनगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को डोंक नदी में नहाने गए तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार बेलवा टोला निवासी तीन बच्चे सुबह डोक नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
मृतकों की पहचान जीतेश कुमार, कृष्णा साह और सत्यम साह के रूप में की गई है। सभी मृतकों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें