जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी हमले में शहीद हुये बिहार रेजीमेंट के चार सैनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिये कांग्रेस ने दो-दो लाखरूपये की सहायता देने की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के.एल. शर्मा और परेश धनानी के साथ छपरा के समहौता और नौतन गांव जाकर शहीद प्रेमनाथ सिंह तथा शहीद रघुनंदन प्रसाद के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस की ओर से बिहार के चारों शहीद जवानों के बच्चों की शिक्षा के लिये दो-दो लाख रूपये दिये जायेंगे।
चौधरी ने कहा कि इन शहीदों के परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसे किसी सहायता या मुआवजा से पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वालों के परिजनों का साथ देना हम सब की जिम्मेवारी है। इसी नाते पार्टी ने चारो शहीदों के बच्चों की शिक्षा के लिये दो-दो लाख रूपये देने का निर्णय लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार के मंत्री भीम सिंह के विवादास्पद बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जिम्मेवार पदों पर बैठे लोगो को अपने पद की गरिमा के अनरूप बयान देना चाहिये। ऐसे मामलो में राजनीतिक दलों को संयम और जिम्मेवारी से बोलना चाहिये। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा इस मामले का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है वह उचित नहीं है। चौधरी ने कहा कि वह पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए बिहटा के विजय कुमार राय और आरा के शहीद शंभू शरण राय के परिजनों से भी मुलाकात करेगें।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें