पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अगस्त 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 08 अगस्त)

अंधी, बहरी, गूंगी सरकार भ्रष्टाचार मंे लीन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को क्षेत्र की जनता भूलने लगी है।

पन्ना/रैपुरा। म0प्र0 कांग्रेस के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनजागरण के तारतम्य में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना केे तत्वाधान में 07/08/2013 को पवई विधान सभा के रैपुरा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से नुक्कड आम सभा आयोजित हुई। सभा मे जनता की भीड ने नुकक्ड सभा को आम सभा मंे परिर्वतित कर दिया। सभा मंे जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दिव्यारानी सिंह, प्रवक्ता केषव प्रताप सिंह सहित श्री मुन्ना राजा की कार्यक्रम मंे ंउल्लेखनीय उपस्थिति रही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुये कहा की अंधी, बहरी, गूंगी सरकार भ्रष्टाचार मंे लीन है। मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह को क्षेत्र की जनता भूलने लगी है क्योकी उन्हांेने क्षेत्र की जनता के कल्याणार्थ,हितार्थ कोई काम नहीं किया है। इसलिये दिव्यारानी सिंह ने कहा कांग्रेस के लोग जनता के साथ खडे हैं तो आपको भी कांग्रेस का साथ देना होगा,तभी क्षेत्र का विकाष संभव है। मानती हूं के आपने भाजपा के प्रत्याषी को जिताकर भूल की है अब यह गलती क्षेत्र की जनता के लिये नहीं करना है। उन्होंने कहा भाजपा सत्ता में आई तो जनता का भला न कर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीयों ने अपना व परिवार तथा रिस्तेदारों का भला किया। कांग्रेस प्रवक्ता श्री केषव प्रताप सिंह ने कहा की पवई विधानसभा से भाजपा की नैया डूबने वाली है। उन्हांेने कहा की इटौरी में पांच करोड का बंगला बनाया गया और नई सडक बनाई गई और प्रतिक्षालय भी पंाच करोड का बनाया जा रहा है इसे यात्री सुविधा केन्द्र न कहकर मंत्री सुविधा केन्द्र कहा जा सकता है। उन्होने बताया की राहुल गांधी स्वंय गरीबों की व्यथा सुनना चाहते हैं वह जनता की आवाज पर ही कांग्रेस प्रत्याषीयों को टिकिट देंगे। श्री राहुल गांधी ने साढे तीन हजार करोड रूपये म0प्र0 सरकार को भेजे हैं उन पैसो का बंदरबाट करके बुंदेलखण्ड का विकाष की जगह विनाष किया। उन्हांेने कहा की मुख्यमंत्री की शह के बिना कोइ्र्र पैसा नही खा सकता तभी तो मुख्यमंत्री के यह सबसे करीबी हैं। सभा मे उपस्थित श्री मुन्नाराजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की रैपुरा की जनता परिर्वतन चाहती है क्योकि यहां की जनता भाजपा के प्रतिनिधियांे से त्रस्त हो चुकी है। उन्होने कहा की जनता की पीडा को देखते हुये कांग्रेस ने यह जनजाग्रती मंच लगाया जिसमे उपस्थित जनता बधाई के पात्र है। श्री श्याम तिवारी ने कहा की जो यहां काबिज है वह वही रहें। तभी सभी को पट्टे मिलेंगे इसलिये कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है। वहां पर उपस्थित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुये कहा की भाजपा सरकार की कथनी और करनी मे बहुत अंतर है अब वह समय आ गया है जब भाजपा के नेताआंे को सबक सिखाएं और कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करें। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट एन.पी.लोधी ने किया। अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया ब्लाक अध्यक्ष अषोक जैन ने। कार्यक्रम मे उपस्थित श्रीमति दिव्यरानी सिंह, प्रवक्ता केषव प्रताप सिंह एवं मुन्ना राजा के अतिरिक्त श्याम बिहारी, ब्लाक कांग्रेस पवई के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन, बालमुकुन्द लोधी, लखन लोधी, प्रियेष अग्रवाल, सुरेष सोनी, सूर्य प्रकाष वर्मा, आदि कांग्रेस जन सम्मिलत रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: