भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर ने शनिवार को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) सरकार को दिवंगत जवानों और सशस्त्र बलों के प्रति असम्मान दिखाने के बाद सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिन्ता की बात है कि बिहार के चार शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर राजधानी पहुंच गया लेकिन न मुख्यमंत्री और न ही राज्य का कोई मंत्री हवाई अड्डा पर मौजूद था।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह अपने कर्तव्यों से नहीं बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी वे शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दे सकते थे।
भाजपा बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सरकार की असंवेदनशीलता इन घटनाओं से परिलक्षित होती है। उन्होंने मंत्री भीम सिंह के बयान पर भी आपति जताते हुए कहा कि उनके बयान से शहीदों का अपमान हुआ है। ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें