बिहार : पटना में छात्रों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अगस्त 2013

बिहार : पटना में छात्रों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा की

lathicharge-bihar-aisf
पटना, 31 अगस्त। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आज पटना में छात्रों पर बर्बर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निन्दा की है और सरकार से इस बर्बर पुलिस लाठीचार्य के मुख्य दोषी सचिवालय डी॰एस॰पी॰ मनीष कुमार को अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग की है। आज यहाँ जारी अपने बयान में राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि पटना हवाई अड्डा थाना में रखे गए गिरफ्तार छात्र-छात्राओं को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस का यह कुकृत्य न सिर्फ मानवाधिकार का हनन है बल्कि अमानवीय भी है।

श्री सिंह ने कहा है कि कल पटना के बी.डी. काॅलेज में ए॰आई॰एस॰एफ॰ के छात्रों का सम्मेलन हो रहा था। सम्मेलन में शामिल छात्र-छात्राओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा छात्र समागम जो क्रमशः भारतीय जनता पार्टी और जदयू का छात्र संगठन है के छात्रों ने हमला किया और ए.आई.एस.एफ. के छात्रों की बुरी तरह पिटायी की। इस हमले के खिलाफ में ए॰आई॰एस॰एफ॰ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आज पटना में प्रतिरोध जुलूस निकाला। जुलूस जैसे ही आर. ब्लाॅक चैरहे पर पहुँचा डी॰एस॰पी॰ मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बेरहमी से पीटा। पुलिस की इस बहशी कार्रवायी में एक दर्जन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल है।
        
पुलिस छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर हवाई अड्डा थाना ले गयी। छात्राओं को गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिस भी नहीं थी। पुलिस बर्बरता की हद तब हो गयी जब पुलिस ने इसी डी॰एस॰पी॰ के निर्देश पर थाने में भी गिरफ्तार छात्र-छात्राओं बुरी तरह पीटा।

श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसा लगता है कि बिहार की पुलिस सरकार की पुलिस नहीं है बल्कि सत्ताधारी दल जदयू तथा मुख्य विपक्षी दल भाजपा की लठैत बन गई है। श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मांग की है कि गिरफ्तार छात्र-छात्राओं को अविलम्ब रिहा किया जाय तथा डी॰एस॰पी॰ मनीष कुमार सहित अन्य दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय।

कोई टिप्पणी नहीं: