दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 अगस्त)

संयुक्त कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा 77 आवेदनों पर जन सुनवाई की गई

datia news
संयुक्त कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा कलेक्टर सभाकक्ष में जन सुनवाई करते हुए 77 आवेदनों पर जन सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान सीमांकन, नामान्तरण, बटवारा, गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ने, गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनवाने, विभिन्न प्रकार की पेंशन, विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन आये जिनके यथोचित निराकरण के निर्देश संयुक्त कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा दिये गये। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

आगामी टी.एल 25 अगस्त 2013 को प्रात 11 बजे तहसील भाण्डेर में 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी जिला प्रमुख को कलेक्टर के आदेशानुसार सूचित किया जाता है कि आगामी टी.एल बैठक दिनांक 25 अगस्त 2013 को प्रात 11 बजे तहसील भाण्डेर में रखी गई है। 

20 अगस्त 2013 तक जिले में 704.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई 

1 जून 2013 से 20 अगस्त 2013 तक जिले में 704.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। जिसमें दतिया में 688, सेवढ़ा में 617 और भाण्ड़ेर में 809 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में दतिया में 651, सेवढ़ा में 540 और भाण्ड़ेर में 697 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज से जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे 

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज दिनांक 21 अगस्त 2013 से 23 अगस्त 2013 तक जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप दिनांक 21 अगस्त 2013 को रात्रि 1.05 बजे भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 6 बजे डबरा पहुंचकर निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आप खैरीमाता पर भाजपा यादव समाज की बैठक/भोजन एवं वापिस दतिया निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.45 बजे आप दतिया निवास पहुंचेगे और आपका समय निवास पर आरक्षित रहेगा। सायं 3.30 बजे आप श्री मुकेश यादव पार्षद के निवास पर पार्षद दल की बैठक में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से भितरवार जिला ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5.30 बजे आप भितरवार पहुंचकर श्री प्रीतम सिंह यादव के निवास पर जायेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा पहुंचकर शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम डबरा में ही करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 22 अगस्त 2013 को प्रातः 8 बजे डबरा से बसई जिला दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप बसई पहुंचकर बसई टप्पा तहसील के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप बसई से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.30 बजे आप दतिया पहुंचेगे और आपका समय निवास पर आरक्षित रहेगा। सायं 4 बजे आप भाजपा उद्गंवा मण्ड़ल मी बैठक में भाग लेंगे। सायं 5 बजे आप ग्राम गणेशखेड़ा पहुंचकर ग्रामीणजनों से भेंट करेंगे। सायं 6 बजे से सायं 7.30 बजे तक दतिया पहुंचकर शहर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे दतिया स्थित श्री मुडि़या के निवास पर उनसे भेंट करेंगे और रात्रि विश्राम दतिया में ही करेंगे।  स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 23 अगस्त 2013 को प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप श्री प्रेम कुशवाहा के निवास पर आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक में भाग लेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप मंड़ी प्रांगण दतिया में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेंगे। दोपहर 12.5 बजे चित्रगुप्त धाम पर पत्रकारों के साथ भोजन करेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे और आपका समय निवास पर आरक्षित रहेगा। सायं 4 बजे आप बड़ौनी में आयोजित पहलवानी/कुश्ती के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे साथ ही बड़ौनी में 108 वाहन सेवा का शुभारंभ करेंगे। सायं 7 बजे आप टेऊराम धर्मशाला में आयोजित भाजपा की बैठक में भाग लेंगे एवं वापिस दतिया निवास पर आयेंगे। रात्रि 9.30 बजे आप दतिया से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और जी.टी. एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 24 अगस्त 2013 को प्रातः 5.25 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्र्रस्थान करेंगे। 

मेरी धरती मेरा कर्तव्य के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस/सदभावना दिवस पर गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण संपन्न

datia-news
युवा कार्यक्रमएवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र दतिया के द्वारा ग्राम सलैया पमार में मेरी धरती मेरा कर्तव्य के अंतर्गत दिनांक 15 अगस्त 2013 से 20 अगस्त 2013 तक पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. शत्रुघन सिंह बुंदेला, पूर्व सरपंच एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हेमेन्द्र सिंह जिला युवा समन्वयक द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सिसौदिया वन रक्षक वन विभाग उपस्थित थे। कार्यक्रम में डा. शत्रुघन सिंह बुंदेला ने मुख्य अतिथि की आसदी से बोलते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र दतिया द्वारा किये जा रहे मेरी धरती मेरा कर्तव्य के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन करवाकर युवाओं को वृक्षों की रक्षा के प्रति जागृत कर रहे है जो कि एक सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री हेमेन्द्र जिला युवा समन्वयक द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवकों द्वारा गांव गांव जाकर अभी तक 7580 पौधे लगवाकर युवा महिला मंडलों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में युवा मंडल महिला मंडलों का भरपूर सहायोग हो रहा है। युवा मंडल महिला अपने संसाधनों से कार्यक्रम संचालित कर रहे है। कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर सद्भावना दिवस पखवाडा का आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2013 से 3 सितम्बर 2013 तक युवा मंडल महिला मंडलों द्वारा रैली, निवंध, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता सर्वधर्म सभा, वृक्षारोपण, गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैराथन दौड इत्यादि आयोजित की जावेगी। कार्यक्रम में कुमारी भावना बुंदेला, रेखा शाक्य, आशीष झां, पायल शर्मा एन.वाईसी विकासखंड दतिया एवं अंजना राजा, कामना बुंदेला, शिवाजी, कमलेश चैबे, अमित सेन, राजेश इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजपाल सिंह परमार अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल नौनेर एवं आभार कुमारी भावना बुंदेला एन.वाई.सी विकासखंड दतिया एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी श्री ए.के. सक्सेना वरिष्ठ लेखाकार द्वारा दी गई। अंत में श्री हेमेन्द्र सिंह जिला युवा समन्वयक द्वारा युवाओं को सद्भावना शपथ दिलाई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं: