दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 22 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

दतिया (मध्यप्रदेश) की खबर ( 22 अगस्त)

बसई के नागरिकों की प्रशासनिक समस्याओं का स्थानीय स्तर पर होगा समाधान - स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा 
  • स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा बसई में टप्पा तहसील का शुभारंभ किया

datia news
मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा बसई को एक नई सौगात देते हुए बसई मंडी प्रांगण में फीता काटकर एवं शिला पटिट्का का अनावरण कर टप्पा तहसील का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेश शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री राधाकांत अग्रवाल, एसडीएम दतिया श्री कमलेश भागर्व, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के. जी. शुक्ला, सर्वश्री विपिन गोस्वामी, डा. सुरेश गुप्ता, महेश लोेधी, अशोक राय, बनमाली यादव, नव पदस्थ नायाव तहसीलदार बसई श्री विनीत गोयल एवं उनके स्टाफ सहित अन्य जन उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने अपने उदवोेधन में कहा कि बसई मेरी पहली प्राथमिकता में है यहां लोगों को अपने प्रशासनिक समस्याओं के निराकरण हेतु काफी दिकत्तों का सामना करना पडता था। इस बात को ध्यान में रखते हुए बसई को टप्पा तहसील बनाया गया है और यहां पर नायाव तहसीलदार कार्यालय पूरे समय रहेगा। जिससे आप लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। उन्होने काह कि आगामी समय में बसई को नगर  पंचायत एवं तहसील बनाये जाने हेतु भी प्रयास किये जायेगें। उन्होने इस अवसर पर बसई वासियों को टप्पा तहसील खुलने की बधाई दी। उन्होने मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गरीब किसान कमजोर व मजदूर वर्ग के कल्याण हेतु कृत संकल्पित है। एक रूपये किलो गेहूॅ, दो रूपये किलो चावल, एक रूपये किलो नमक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को दिया जा रहा है ताकि लोग एक दिन की मजदूरी में पूरे माह का राशन लेकर अपनी आमदनी बच्चों की पढाई लिखाई और अन्य जरूरतों पर खर्च कर सकते है। उन्होने कहा कि किसानों को गेहॅू पर 150 रूपये वोनस के अलावा धान और मक्का पर भी वोनस दिया जा रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु सरकार निरंतर प्रत्यनशील है। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को लखपति बना दिया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बच्चियोें को स्कलों में निशुल्क साईकिलें व डेंªसे दी जा रही है। चिकित्सालयों के माध्यम से निशुल्क दवाऐं, निशुल्क जांचों की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के जैसी अनेक योजनाऐं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में संचालित की जा रही है। बसई पहुचनें पर स्वास्थ्य मंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय जन द्वारा समस्याओं से संबधित आवेदन दिये गये जिनके निराकरण हेतु उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये। स्वागत करने वालों में सर्वश्री विक्रम सिंह मुखिया, पुरूषोत्तम पटेरिया, धीरेन्द्र दुवे, बीरेन्द्र सांडिल, अवनीश तिवारी, मनोज झां, सतेन्द्र गुप्ता, एस.के. वर्मा, संजीव त्रिपाठी, हरीमोहन शर्मा, रमा गुप्ता, आर.आई श्री राजपूत व नव पदस्थ कार्यालय लिपिक श्री पांडे आदि के नाम शामिल है। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे 

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा आज दिनांक 23 अगस्त 2013 को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप दिनांक 23 अगस्त 2013 को प्रातः 9 बजे दतिया निवास पर आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप श्री प्रेम कुशवाहा के निवास पर आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक में भाग लेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप मंड़ी प्रांगण दतिया में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेंगे। दोपहर 12.5 बजे चित्रगुप्त धाम पर पत्रकारों के साथ भोजन करेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे और आपका समय निवास पर आरक्षित रहेगा। सायं 4 बजे आप बड़ौनी में आयोजित पहलवानी/कुश्ती के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे साथ ही बड़ौनी में 108 वाहन सेवा का शुभारंभ करेंगे। सायं 7 बजे आप टेऊराम धर्मशाला में आयोजित भाजपा की बैठक में भाग लेंगे एवं वापिस दतिया निवास पर आयेंगे। रात्रि 9.30 बजे आप दतिया से कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और जी.टी. एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा दिनांक 24 अगस्त 2013 को प्रातः 5.25 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्र्रस्थान करेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में बडौनी में 108 सेवा का शुभांरभ आज  

मध्यप्रदेश शासन के विधि विधायी, संसदीय कार्य, आवास एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में बडौनी में दिनांक 23 अगस्त 2013 को सायं 4 बजे 108 सेवा का शुभांरभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

मानसिक/बहु विकलांग व्यक्तियों के परीक्षण हेतु विशेष शिविर आज 

डीडीआरसी/लोकल लेबिल कमेटी की बैठक कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में आयोजित दिनांक 16 अगस्त 2013 में निर्णय लिया गया कि जिले के सर्वेक्षित 960 मानसिक व्यक्तियों के विरूद्व अब तक 272 प्रकरण स्वीकृत किये जाकर रूपये 500/- प्रतिमाह से लाभान्वित किया जा रहा है। इसमें संख्या बहुत कम है तथा जिलान्तर्गत पात्र मानसिक/बहु विकलांगों के शत प्रतिशत प्रकरण तैयार किया जाना आवश्यक है। इस हेतु रेडक्रास भवन दतिया में अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत मानसिक/बहु विकलांग शेष रहे व्यक्तिय जो निशक्त प्रमाण पत्र के अभाव से बंचित है को शिविर में उपस्थित करावें। 

22 अगस्त 2013 तक जिले में 734.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई 

1 जून 2013 से 22 अगस्त 2013 तक जिले में 734.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। जिसमें दतिया में 720, सेवढ़ा में 628 और भाण्ड़ेर में 856 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में दतिया में 706, सेवढ़ा में 596 और भाण्ड़ेर में 774 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: