टंट्या भील स्व-रोजगार योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से क्रियान्वित टंट्या भील स्वरोजगार योजना के तहत जिले को 25 इकाई स्थापित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्यों की पूर्ति हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों से जो दसवीं उत्तीर्ण व 18 से 40 वर्ष आयु के हो और अपना रोजगार उद्योग, व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक हो तो वे अपना आवेदन आदिम जाति कल्याण विभाग की आदिवासी वित्त एवं विकास निगम शाखा में 24 अगस्त तक जमा कर सकते है। टंट्या भील स्व-रोजगार योजनातंर्गत चिन्हित उद्योग, व्यवसाय के लिए अधिकतम तीन लाख रूपए अनुदान पर बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना की नोड्ल अधिकारी श्रीमती शशि प्रभाकर ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने समस्त अभिलेख राशन कार्ड, मूल निवासी, दसवीं उत्तीर्ण अंकसूची, परिचय पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य संबंधित अभिलेख लेकर म0प्र0 आदिवासी वित्त विकास निगम आदिम जाति कल्याण विभाग से कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त कर सकते है।
समस्याओं का निदान प्रजेन्टेशन के माध्यम से होगा-कलेक्टर
ज्वलंत समस्याओं के निदान हेतु जिले में नई पहल कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा के मार्गदर्शन में प्रारंभ होने जा रही है जिसके तहत राजस्व अधिकारियों की बैठक में समस्याओं का निदान प्रजेन्टेशन के माध्यम से किया जायेगा का निर्णय आज राजस्व अधिकारियों की बैठक में लिया गया कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यानगत रखते हुए सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सम्पूर्ण कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें जिसमें रूटचार्ट, नक्शा, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, विधानसभावार मास्टर टेªनर्स की सूची, कम्यूनिकेशन प्लान, इत्यादि शामिल है। कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने जोनल की जगह सेक्टर अधिकारी ही नियुक्त करने के आदेश जारी किए है अतः जिन अधिकारियों को पूर्व में जोनल का दायित्व सौंपा जाता था वे इस चुनाव में सेक्टर अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। प्रत्येक 12 मतदान केन्द्रो पर एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जायेगा।कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि प्रारूप- 6, 7 एवं 8 के 23 जून तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है अतः की गई जानकारी से ई-मेल के माध्यम से निर्वाचन आयोग को अवगत कराना है अतः संबंधित अधिकारी ई-मेल पर जानकारियां प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले मंे अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के कठोर कदम उठाये जायें। उन्होंने बंटवारे के अविवादित प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री होना पाया जाने पर संबंधित राजस्व अधिकारी के साथ-साथ उप पंजीयक पर सख्त कार्यवाही की जायेगी से उन्होंने अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर श्री ओझा ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लायें। जारी वर्ष की शत प्रतिशत व बकाया वर्ष की पचास प्रतिशत राजस्व वसूली अनिवार्यतः समय सीमा में की जायें। इसी प्रकार के निर्देश उन्होंने बैंकों की वसूली के संबंध में दिए। उन्होंने कहा कि आरआरसी के कम से कम दस लाख के प्रकरणों में राजस्व अधिकारी बैंकों की मदद करें। कलेक्टर श्री ओझा ने विदिशा, बासौदा एवं सिरोंज के मजरा टोलो के नक्शे व खसरा समय सीमा में तैयार कराने, मार्डन तहसील के भवन हेतु तहसील परिसर में ही भूमि चिन्हित करने, अतिवृष्टि, बाढ के कारण पीडि़त भूखे ना रहे इसके लिए पीडि़तों को तत्काल पचास-पचास किलो गेहूं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि मासिक जानकारियां ई-मेल के माध्यम से माह की तीन तारीख तक भिजवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में गुरूवार को सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, अपर कलेक्टर (विकास) श्री शशिभूषण सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा, समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के अलावा जिला खनिज अधिकारी आशालता वैद्य मौजूद थी।
जिले में अब तक 1351.7 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज
जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है जबकि अब तक जिले में 1351.7 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उक्त अवधि में गतवर्ष 756.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों में तहसीलवार अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा तहसील में 1111 मि0मी0, बासौदा में 1880 मि0मी0, कुरवाई में 1717.4 मि0मी0, सिरोंज में 978.3 मि0मी0, लटेरी में 1238 मि0मी0, ग्यारसपुर में 1421 मि0मी0, गुलाबगंज में 1353 मि0मी0 और नटेरन में 1114 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गुरूवार 22 अगस्त को जिले की सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है जिसमें विदिशा में 8 मि0मी0, बासौदा में 17 मि0मी0, कुरवाई में 27 मि0मी0, सिरोंज 14.3 मि0मी0, लटेरी में 22 मि0मी0, ग्यारसपुर में 30 मि0मी0 एवं गुलाबगंज में 11 मि0मी0 और नटरेन तहसील मंे 12 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है।
इनाम देने की घोषणा
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने थाना गंजबासौदा में दर्ज प्रकरण के फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वालो को पांच हजार रूपए पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की है। ज्ञातव्य हो कि थाना गंजबासौदा में दर्ज प्रकरण अनुसार तीन अगस्त की रात्रि में दिनेश रैकवार पुत्र हेमराम रैकवार निवासी इन्दिरा नगर बासौदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी आरोपीगण घटना दिनांक से फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराने अथवा जानकारी देने वालो को पूर्व उल्लेखित राशि इनाम के रूप में दी जायेगी। पुलिस अधीक्षक श्री चैधरी ने बताया है कि घटना के फरार आरोपियों में बरेठ रोड़ बासौदा के बृजेश गुर्जर, गोविन्द श्रीवास्तव, रमेश गुर्जर, रूपा राजपूत और सिरोंज तिराहा गंजबासौदा के अतीक खाॅन एवं ठंडी सड़क बासौदा के विक्रम छारी शामिल है। इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने अथवा सूचना देने वालो को नकद राशि दी जायेगी और सूचना देने वाला चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।
नेशनल साइबर सिक्योरिटी पाॅलिसी जारी
साइबर वल्र्ड में सूचना एवं डाटा पर होने वाले आक्रमणों एवं खतरों की रोकथाम के लिए संस्थागत उपायो के रूप मंे नेशनल साइबर सिक्योरिटी पाॅलिसी 2013 जारी की गई है यह नीति http://deity.gov.in के होमपेज पर उपलब्ध है। कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने जिला ई-गवर्नेन्स सोसायटी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है जिसके तहत जिले के अधीनस्थ कार्यालयों को पाॅलिसी में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई है। उक्त बेवसाइट से डाउन लोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला ई-गवर्नेन्स मैनेजर श्री अमित अग्रवाल के मोबाईल नं0-9302627888 पर सम्पर्क कर सकते है।
रैगिंग रोकने पर कार्यशाला
काॅलेजों में रैगिंग की प्रथा को रोकने के लिए जो नवीन कानून बनाए गए है उनसे विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्धेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला रजिस्ट्रार द्वारा ततसंबंधी जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त को उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में दोपहर दो बजे से और सेन्टमेरी काॅलेज में 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे से ततसंबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यशाला में न्यायिक मजिस्टेªट, अधिकारीगण, एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
प्रशासकीय स्वीकृति जारी
स्थानीय सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज की अनुशंसा पर स्वीकृत किए गए छह निर्माण कार्यो के लिए कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा पांच लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनानिधि और मनरेगा (कन्वर्जन) के तहत जिन छह निर्माण कार्यो के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है उनमें सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु ग्यारसपुर विकासखण्ड के ग्राम लोहर्रा एवं ग्राम जोधपुर के लिए क्रमशः एक-एक लाख रूपए तथा विदिशा विकासखण्ड के ग्राम निमखिरिया के लिए डेढ लाख रूपए और टीनशेड निर्माण कार्य के लिए बासौदा विकासखण्ड के ग्राम बरखेड़ा, रतनखेड़ी और ग्राम डफरयाई के लिए क्रमशः 75-75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उपरोक्त समस्त कार्याे के लिए कार्य अवधि सितम्बर 2013 नियत की गई है। कलेक्टर श्री ओझा ने निर्माण ऐजेन्सियों को हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कराया जाना सुनिश्चित हो एवं किए गए कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जायें।
सभी स्कूलों में दो दिवसीय सामान्य अवकाश घोषित
जिले में जारी अतिवृष्टि और मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी देने के कारण कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में 23 एवं 24 अगस्त का सामान्य अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस0के0त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हायर सेकेण्डरी तक की सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 23 एवं 24 अगस्त को अध्यापन कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें