हरियाणा के चालक की बेटी को मिला 50 हजार डालर का वजीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

हरियाणा के चालक की बेटी को मिला 50 हजार डालर का वजीफा


Poonam Dhull
हरियाणा सरकार में चालक के तौर पर काम करने वाले एक शख्स की बेटी पूनम धुल ने अमेरिका में डॉक्टरेट करने के लिए 50,000 डालर की छात्रवृत्ति हासिल करके परिवार व राज्य का मान बढ़ाया है। 24 वर्षीय पूनम को साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में रसायनशास्त्र में पीएचडी करने के लिए 50,000 डालर (30 लाख रुपये से अधिक) की छात्रवृत्ति मिली है। उनके पिता सुरेश, हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग में चालक हैं। 


वर्तमान में पूनम पंजाब विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग में शोध की छात्रा हैं। यहां वह पी. वेणुगोपालन की देखरेख में शोध कार्य कर रही हैं। हरियाणा के कैथल जिले के भाना गांव की रहने वाली पूनम, कैथल के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ीं। उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से रसायनशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। पूनम ने कहा, "इस उपलब्धि में मेरे परिवार ने बहुत सहयोग किया। उन्होंने हमेशा आगे पढ़ने को प्रोत्साहित किया और मुझे कभी किसी आर्थिक दिक्कत का सामना नहीं करने दिया।"



पिता सुरेश पाल कहते हैं उन्हें बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। वह कहते हैं कि उनकी कम पढ़ी लिखी पत्नी ने हमेशा बेटी को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी सफलता पर पूनम को बधाई दी है। हुड्डा ने आशा जताई कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: