लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार


Sharad Pawar
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं और वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सीएनएन-आईबीएन द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की आशा है, पवार ने कहा, "मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैंने यह निर्णय ले लिया है। मैं राज्यसभा में जा सकता हूं। मैं अब तक 14 चुनाव लड़ चुका हूं। संसद एवं राज्य विधानसभा में यह लगातार मेरा 46वां साल है। इसलिए मैंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। लेकिन मैं राज्यसभा में जा सकता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में क्यों नहीं हैं, इस बारे में पवार ने कहा, "समाज के सभी वर्ग में अच्छे मित्र हो सकते हैं, लेकिन जब तक एक सम्मानजनक संख्या बल अपने पास न हो, किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बिना संख्या बल के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने की उम्मीद करने का कोई अर्थ नहीं है। मैं एक यथार्थवादी राजनेता हूं।"

पवार ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस के साथ शुरू किया था। वह वर्ष 1967 में पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 72 वर्षीय पवार तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1999 में वह कांग्रेस से अलग हो गए और उन्होंने पुर्णो संगमा तथा तारिक अनवर के साथ मिलकर राकांपा का गठन किया। हालांकि राकांपा कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में साझेदार है।

कोई टिप्पणी नहीं: