दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल उपलब्ध कराने वाले खाद्य सुरक्षा कानून की शुरुआत राजधानी में मंगलवार से हो गई। इसके तहत आगामी एक सितंबर से शहर के 32 लाख लोगों को प्रति माह पांच किलो सस्ता अनाज मिलना शुरू हो जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित एक समारोह में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन व कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी इस कानून को अमली जामा पहनाने संबंधी योजना का शुभारंभ करने की घोषणा की।
इससे पहले, केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा विधेयक को मंगलवार को संसद में पारित करने के लिए अपनी कमर कस चुकी थी, लेकिन आज संसद में इस बिल पर कोई चर्चा नहीं हुई। इधर, लोकसभा की कार्यवाही 22 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में कोयला घोटाले से जुड़ी फाइलों के गायब हो जाने पर कोयला मंत्री की ओर से दी गई सफाई पर भी जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। जहां एक तरफ भाजपा इस बिल के विरोध में अड़ी है, वहीं खबर है कि बसपा और सपा ने इस बिल को अपना पूरा समर्थन दिया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें