पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 अगस्त)

श्री बल्देव जी एवं कृष्ण जन्माष्टमी मनाने संबंधी बैठक सम्पन्न
  • सभी मंदिरो में लगवाये  सीसीटीव्ही कैमरे, उत्सव आयोजन की राशि की गयी बढोत्तरी

panna news
पन्ना 20 अगस्त 2013/कलेक्टर श्री धनंजय सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में श्री बल्देव जी मंदिर, श्री जुगल किशोर जी मंदिर, श्री गोविन्द्र जी मंदिर, श्री बिहारी जू मंदिर रामबाग तथा श्री नबल किशोर जी मंदिर पन्ना में श्री बल्देव जी जन्मोत्सव (हलषष्टी) तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाए जाने संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ शासकीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैंठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी मंदिरों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के बात कही गयी ।इससे मंदिरो की सुरक्षा ठीक तरह से हो सकेगी।  बैठक सर्वसम्मति से निर्णय लेकर मंदिरों में पर्व आयोजन कंे व्यय राशि में बढोत्तरी की गयी है। इस वर्ष श्री बल्दवे जी मंदिर को 58 हजार, श्री जुगल किशोर मंदिर को 56 हजार रूपये, श्री गोविन्द जी मंदिर को 50 हजार रूपये, श्री बिहारी जू मंदिर रामबाग के लिए 10 हजार रूपये तथा श्री नवल किशोरजी मंदिर के लिए 5 हजार रूपये की राशि दी जाना प्रस्तावित की गयी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम आयोजन की निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ मंदिरों के आस-पास की दुकानों, होटलों के आस-पास अनावश्यक भीड एकत्र नही होने दी जाए। जिससे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। महिलाओं के आने-जाने वाले मार्गो पर महिला पुलिस लगाई जाए। यातायात विभाग द्वारा मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गो पर बेरियर लगाकर वाहनों को रोकने के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सभी मंदिरों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करेंगे। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ मंदिरों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल त्यौहारों के अवसर पर निर्वाध रूप से विद्युत प्रदाय बनाए रखेंगे। बैठक में बल्देव जी मंदिर की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर के कमरों के जो भी दरवाजे मंदिर की ओर खुलते हैं। उन्हें बन्द करने की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार पन्ना को सौंपी गई है। इसी प्रकार बल्देवजी मंदिर में अशासकीय विद्यालय संचालित होने उत्सव आयोजन में स्थनाभावहो जाता इसके अनुविभागयी अधिकारी राजस्व को मंदिर समिति के सदस्यों के साथ स्थल निरीक्षण आवश्यकतानुसार कार्यवाई करने के निर्देश दिये। श्री नबल किशोर मंदिर पन्ना में किए गए अतिक्रमण को तत्परतापूर्वक हटाए जाने के निर्देश तहसीलदार पन्ना को दिए गए। मंदिरों मरम्मत तथा गुम्बादों में उगे पेढंो को निकालने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए गए। भण्डारा सामग्री की स्वच्छता एवं गुणवत्ता संबंधी जिम्मेदारी तहसीलदार एवं मंदिर समिति के सदस्यों को सौंपी गई है। मंदिर समिति अपने-अपने मंदिर के कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र उपलब्ध कराएंगे। श्री बल्देव मंदिर में मार्बल लगाये जाने के सम्बंध में निर्णय लिया गया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण तथा संग्राध्यक्ष पुरातत्व अभिलेखागार संयुक्त प्रतिवेदन स्टीमेट प्रस्तुत करे। बैठक मे श्री जगदीश स्वामी मंदिर बडा दिवाला को टाउन हाल की आय दिलाये जाने की बात कही गयी । इस सम्बंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये गये कि आय से प्राप्त राशि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी धर्मार्थ में प्रस्तुत करे। इसी प्रकार श्री जुगलकिशोर मंदिर की दुकानों तथा धर्म शाला के बकायादारों से राशि वसूले जाने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा सारंगधर मंदिर के विकास कार्यो को कराये जाने के लिए मदिर समिति एवं कार्यपालयंत्री लोकनिर्माण विभाग को स्थल निरीक्षण विकास कार्यो का स्टीमेट तैयार का प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि श्री बल्देव जी मंदिर में श्री बल्देव जी का जन्म उत्सव 26 अगस्त 2013 को दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। हलषष्टी पूजन 31 अगस्त को,सायंकाल, भण्डारा एवं प्रसाद वितरण 1 सितम्बर को किया जाएगा। इसी प्रकार किशोर जी मंदिर में जन्माष्टमी 28 अगस्त 2013 को रात्रि 12 बजे धनकाना कार्यक्रम 29 अगस्त को अपरांह 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक इसके उपरांत रात्रि 10.30 बजे भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। श्री गोविन्द जी मंदिर में जन्माष्टमी 28 अगस्त 2013 को रात्रि 11.30 बजे, छठी उत्सव एवं शोभायात्रा 2 सितम्बर को शाम 7.30 बजे तथा प्रसाद वितरण एवं भण्डारा 3 सितम्बर को रात्रि 9.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय उत्सव समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे। 

जनसुनवाई के आवेदनों का त्वरित निराकरण करें- कलेक्टर 

 
panna news
पन्ना 20 अगस्त 13/आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन प्रत्येक मंगलवार किया किया जाता है। इसमें कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया तथा अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बाल्मिबे तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के उपस्थिति में जनसुनवाई की जाती है। उन्होने विशेष रूप से शिक्षा विभाग में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के निराकरण, सहकारिता में खाद्यान्न आवंटन वितरण, बैक क्रेडिट ,मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास, सर्व शिक्षा एवं राजस्व अधिकारियों के कार्योलयों में लम्बिल जनसुनवाई आवेदनों पर असंतोष जाहिर करते हुये त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुवई के क्रम में 120 आवेदन पत्रों पर सुनवाई करके उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आमजनता से प्राप्त पेंशन, बिजली, मुख्यमंत्री आवास योजना, शिक्षा ऋण, प्रसूति सहायता,पुलिस विभाग राजस्व विभाग  सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों को शीघ्र  निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी कार्यालय प्रमुख कार्यालय में पृथक से पंजी बनाकर जनसुनवाई के आवेदन पत्र दर्ज कराएं। इनके निराकरण की हर सप्ताह समीक्षा करते हुए निराकरण का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करें।  


जिले में अब तक 1006.9 मि.मी. वर्षा दर्ज

पन्ना 20 अगस्त 13/जिले मेें एक जून से अब तक 1032.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि तहसील पन्ना में 1130.8 मि.मी., गुनौर में 1272 मि.मी., पवई में 812 मि.मी, शाहनगर में 821 मि.मी. एवं अजयगढ़ में 1125,2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि मेें जिले में 789.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें तहसील पन्ना में 659.8 मि.मी., गुनौर में 847.3 मि.मी., पवई में 810.1 मि.मी., शाहनगर में 867.6 मि.मी. एवं अजयगढ़ में 764.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सभी तहसीलों में सप्ताह भर से हल्की वर्षा हो रही है। 

परख सम्बंधी बैठक 22 अगस्त को

पन्ना 20 अगस्त 13/जिला कार्यालय से दी गयी जानकारी के अनुसर टेली कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में परख कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 22 अगस्त को दोपहर 11 बजे से कलेक्ट्रट में आयोजित की जायेगी। इस समीक्षा बैठक सभी सम्बंधित अधिकारियों को बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।

केंसर एवं शिशु रोग का निःशुल्क जांच शिविर 25 को

पन्ना 20 अगस्त 13/जिला रेडक्रास सोसायटी पन्ना द्वारा 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय पन्ना में निःशुल्क केंसर एवं शिशु रोग 12 वर्ष तक के बच्चों के सभी प्रकार की बीमारियों की जांच शिविर आयोजित की जाएगी। जिसमें एम.पी. बिरला हास्पिटल एवं प्रियंवदा बिरला केंसर रिसर्च इन्सीट्यूट सतना के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञों एवं केंसर विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की जाच की जाएगी तथा शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। 

महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण 26 अगस्त से

पन्ना 20 अगस्त 13/ग्रामीण विकास विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रशिक्षणार्थियों को 26 अगस्त से 2 सितम्बर तक फोटो ग्राफी एवं वीडियो ग्राफी का प्रशिक्षण होटल हेमराज पैलेस में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय है। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के शिक्षित बेरोजगार युवक प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास निर्धारित की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से अधिकतम 2 उम्मीदवार ही प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। 

जरूरतमंदों को दी गई आर्थिक सहायता

पन्ना 20 अगस्त 13/विधान सभा क्षेत्र गुनौर विधायक डाॅ. राजेश वर्मा ने स्वैच्छानुदान मद से 4 जरूरतमंदों को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए जाने की अनुशंसा की गई थी। अनुशंसा के आधार पर ग्राम घटारी के महेन्द्र सिंह राजपूत को ईलाज के लिए 3 हजार रूपये, देवेन्द्रनगर के  नवाब मोहम्मद को ईलाज के लिए 5 हजार रूपये, ग्राम पटना तमोली के बाबूलाल यादव को ईलाज के लिए 3 हजार रूपये तथा ककरहटी नाला पार की माया कुशवाहा को शिक्षा के लिए 4 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: