दर्शकों की भद्दी टिप्पणियों से नाराज हुई ज्वाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 26 अगस्त 2013

दर्शकों की भद्दी टिप्पणियों से नाराज हुई ज्वाला

jwala gutta
क्रिश दिल्ली स्मैशर की आइकन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भारतीय बैडमिंट लीग के दौरान श्री कांतिवीरा इंडोर स्टेडियम में रविवार रात को बांगा बीट्स के खिलाफ अपने मैच में कुछ दर्शकों की भद्दी टिप्पणियों से असहज हो गईं। वी.दीजु के साथ मिक्स डबल मुकाबले में मेजबानों के खिलाफ जीत हासिल करने वाली 29 वर्षीय ज्वाला पर भीड़ ने कुछ छींटाकशी की। 

टीम के एक स्रोत ने सोमवार सुबह बताया, "कुछ लोगों ने कुछ निजी टिप्पणियां की, जिनके कारण वह क्रोधित हो गई।" मैच के बाद ज्वाला को क्रोध में देखा गया था और कुछ अधिकारियों के साथ उनकी गर्मागर्म बहस हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: