स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिये बैठक सम्पन्न
खंडवा (05 अगस्त) - स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिये कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे। सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर तथा सभी जिला कार्यालय प्रमुख बैठक में उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पुलिस लाईन ग्राउण्ड खंडवा में होगा। यहाँ राज्य शासन द्वारा मनोनीत अतिथि द्वारा झण्डावंदन कर परेड की सलामी ली जायेगी। परेड की रिहर्सल शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिये गये। सेक्टर बनाकर बैठक व्यवस्था करने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री बघ्ोल ने दिये। शिक्षा विभाग को प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दायित्व सौंपा गया। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल को संवारने की जिम्मेदारी दी गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग को फ्रीडम रन आयोजित करने के निर्देश दिये गये। यह दौड़ 14 अगस्त को प्रातः 8 बजे से नगर निगम परिसर से आरंभ होगी। सभी शासकीय भवनों में रोशनी भी की जायेगी।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
खंडवा (05 अगस्त) - अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल की अध्यक्षता में आज जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बघेल ने जनसुनवाई के आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये। जनपद पंचायतों सहित विभिन्न निर्माण विभागों से जनभागीदारी योजना के तहत् प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये। इस योजना के तहत् निर्माण कार्य में 50 प्रतिशत् की राशि जनता द्वारा देने पर लागत का शेष 50 प्रतिशत् मध्यप्रदेश सरकार देती है। इस योजना के तहत् सीमेंट रोड़ शासकीय भवनों की चार दिवारी, अतिरिक्त कक्ष, पुलिया, रपटे, स्टाॅप डेम, तालाब गहरीकरण इत्यादि कार्य किये जा सकते हैं। अनुसूचित वर्ग के ग्रामों और वार्डों में 25 प्रतिशत् राशि जनता देती है तो शेष 75 प्रतिशत् की लागत राशि सरकार द्वारा दिये जाने का प्रावध्ाान है। इस संबंध में जिला योजना एवं सांख्यिकीय कार्यलय को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये।
आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित
खंडवा (05 अगस्त) - महिला एवं बाल विकास विभाग छैगाँवमाखन द्वारा छैगाँवदेवी आँगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 में एक कार्यकर्ता, दोमाड़ा, लखनगाँव तथा भोजाखेड़ी में आँगनवाड़ी केन्द्रों में एक-एक सहायिका हेतु स्थानिय महिला आवेदकों से 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। अधिक जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग छैगाँवमाखन से प्राप्त की जा सकती है।
स्वरोजगार योजनान्तर्गत 110 युवाओं को ऋण की मंजूरी
खंडवा (05 अगस्त) - मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत जनपद पंचायत खालवा में गत् दिवस युवा स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर नीरज दुबे ने सम्मेलन में खालवा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्र से आये बेरोजगार युवाओं की काउसलिंग की। जिसमें 110 युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए सैद्धांतिक रूप से ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर सम्मेलन में खालवा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.के.शुक्ला, एल.डी.एम. एवं राष्ट्रीकृत बैंक एस.बी.आई., बैंक आॅफ इण्डिया एवं एन.जे.जी.बी. के मैनेजर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा ग्राम कालाआमखुर्द के हाईस्कूल, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को देखकर भोजन चखा। इसके साथ ही कलेक्टर ने शाला प्रभारीयों को स्कूल में साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर नीरज दुबे ने खालवा में कन्या शाला में पहूॅच मार्ग का निरीक्षण किया।
विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत हुये कार्यक्रम
खंडवा (05 अगस्त) - गत् दिवस सेक्टर रानी दुर्गावती में विष्व स्तननपान सप्ताह के अन्तर्गत उषा कार्यकर्ता आंगनवाडी कार्यकर्ता और ए.एन.एम का संयुक्त उन्मुखीकरण प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड पार्षद श्रीमति कौषल्या नानवानी और वार्ड पार्षद सुनिता चंदवानी के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। परियोजना अधिकारी एन.के.धनोतिया द्वारा स्तनपान से संबंधित जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना हरसूद के सेक्टर ध्ाारूखेडी के ग्राम धारूखेडी में विष्व स्तनपान सप्ताह पर कार्यषाला का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाडी केन्द्र पर रैली का आयोजन किया गया। माॅं के दूध की महत्ता एवं गुणवत्ता बताई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमति उषा अत्रे एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमति सुनिता पटेल आंगनवाडी कार्यकर्ता , सहायिका एवं गा्रमीण महिलाये भी सम्मिलित हुये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें