राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति के मसौदे पर राज्यस्तरीय परिसंवाद 25 को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अगस्त 2013

राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति के मसौदे पर राज्यस्तरीय परिसंवाद 25 को

जनादेश 2007 और जन सत्याग्रह 2012 सत्याग्रह पदयात्रा में पांव-पांव चलने वाले वंचित समुदाय को केन्द्र सरकार राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति का तोहफा देने जा रही है। भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने 24 जुलाई, 2013 को राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति (प्रारूप) को सार्वजनिक किया है। ताकि चर्चा एवं टिप्पण्यिां किया जा सके। मिलने जा रहा है।

ग्वालियर से 25 हजार की संख्या में पांव-पांव चलकर दिल्ली जाने वाले वंचित समुदाय को केन्द्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति का तोहफा मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति (प्रारूप) को जनता के दरबार में भेजकर सुझाव देने का आग्रह किया गया है। इसको लेकर प्रगति ग्रामीण विकास समिति के तत्तावधान में 25 अगस्त को 10 बजे से अनुग्रह नारायण सिंहा समाज अध्ययन संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति के मसौदे पर राज्यस्तरीय परिसंवाद का आयोजन किया गया है।

(अलोक कुमार)

कोई टिप्पणी नहीं: