लेडी गागा ने इंटरनेट पर जारी किए गीत के बोल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

लेडी गागा ने इंटरनेट पर जारी किए गीत के बोल


Lady Gaga
पॉप स्टार लेडी गागा ने अपने अगले अलबम 'आर्टपॉप' के गाने 'अपलॉज' को जारी करने से पहल ही गीत के बोल अपने प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन साझा किए। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक 27 वर्षीया गागा ने ट्विटर पर गीत के बोल साझा किए हैं। गागा ने प्रशंसकों को बताया कि गीत 19 अगस्त को जारी किया जाएगा।



'पॉकर फेस' की गायिका गागा ने अपने एल्बम 'आर्टपॉप' के बारे में कुछ जानकारियां भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि 'आर्टपॉप' वेबसाइट आईट्यूंस और गूगल प्ले पर भी उपलब्ध होगा, जहां से लोग इसे खरीद सकते हैं। यह अलबम 11 नवंबर से बाजार में उपलब्ध होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: