एक दिवसीय मनरेगा महिला मेट पर कार्यशाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अगस्त 2013

एक दिवसीय मनरेगा महिला मेट पर कार्यशाला

  • कार्यकर्ता क्षमताबर्द्धन पर जोर


जहानाबाद। पूअरेस्ट एरिया सिविल सोसायटी पैक्स के सहयोग से प्रगति ग्रामीण विकास समिति के तत्तावधान में एक दिवसीय मनरेगा महिला मेट पर कार्यकर्ता क्षमताबर्द्धन कार्यशाला आयोजित किया गया। इसका संचालन प्रगति ग्रामीण विकास समिति के सचिव प्रदीप प्रियदर्शी ने किया गया। मौके पर पैक्स की परियोजना पदाधिकारी आरती वर्मा ने विचार व्यक्त किया। 

आज प्रगति ग्रामीण विकास समिति के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। 6 अगस्त,2013 को जहानाबाद जिले के डीएम ने मनरेगा महिला मेट के ऊपर एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस तरह सालभर कार्य करने का परिणाम सामने आया। इस बाबत कार्यशाला में जानकारी दी गयी तो उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत जहानाबाद जिले में कार्यरत आनंद ने कहा कि संपूर्ण बिहार में मनरेगा को लेकर हाय तौबा मचाया जा रहा है। जबकि मनरेगा में कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हो रहा है। जिसे भूनाने की जरूरत है। इसमें मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया अपने दायित्व को बखूबी निभाएं। इसके सार्थक चीज को भी जनता के सामने पेश करें।


(आलोक कुमार)
पटना 

कोई टिप्पणी नहीं: