नरकटियागंज (बिहार) की खबर (01 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 अगस्त 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (01 अगस्त)

जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटो में तनाव

नरकटियागंज, प्रखण्ड के शेरहवा पंचायत अंतर्गत डकहवा गाँव मंे स्थानीय प्रशासन व पुलिस को धत्ता बताते हुए, उमा कुशवाहा, ध्रुप कुशवाहा समेत चार लोगों ने बिनोद चैधरी के घर को आग लगाने की धमकी दे रहे है। गुरूवार की सुबह ध्रुव व उमा कुशवाहा अपने अन्य सहयोगियों के साथ विनोद के घर पहुँचे और उसके घर पर दखल कब्जा करने का प्रयास किया। दखल कब्जा के दौरान विनोद चैधरी के साथ गाली-गलौज किया गया। बताते है कि इस घटना के पूर्व न्यायालय के आदेश पर 24 जुलाई 13 को शिकारपुर पुलिस ने बिनोद को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया। उसके बाद करीब एक सप्ताह बाद से फिर से कुशवाहा बन्धूओं ने विनोद के साथ अत्याचार प्रारम्भ कर दिया है।

नगर जद यु की नयी कमिटी का गठन

नरकटियागंज, नगर जद यु के कार्यकारी अध्यक्ष अमीत बनर्जी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अमीत बनर्जी के पत्रांक 3/13 दिनांक 01 अगस्त 13 के अनुसार कार्यकारी अध्यक्ष ने राॅकी सिंह, कुणाल यादव, राणा विश्वास को उपाध्यक्ष, महम्मद आजाद, मासूम, संजीव कुशवाहा, रोहित जायसवाल को महासचिव, अरूण कुमार, शेख शब्बू, सन्नी कुमार को सचिव, महम्मद परवेज को प्रवक्ता और काकुल जायसवाल, विजय यादव, राजकिशोर कुशवाहा, अनील श्रीवास्तव, छोटू राउत, शब्बू खाँ, विक्रम बैठा, रविशंकर ठाकुर, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, पवन कुमार, तनवीर आलम, महम्मद जफर आलम और संदीप कुमार सोनी को सदस्य बनाया है। इनके अलावे पत्र के अनुसार जिला व प्रदेश स्तर पर दायित्व का निर्वहन करने वाले विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

भाजपा बिछडन के बाद से स्कूलों के मध्याह्न भोजन में जहर का कहर: जद यु

नरकटियागंज, विश्वासघात का आरोप लगाने वाली भाजपा अपने गिरेबान में झाँके, जब से सरकार से अलग हुई है, भाजपा स्कूलो के मध्याह्न भोजन की शिकायत मिलने लगी है। उक्त बाते नगर जद यु द्वारा मौर्या काॅम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को राज्य परिषद के सदस्य राजन मिश्र ने कहा। नगर जद यु के कार्यकारी अध्यक्ष मुरली मनोहर गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 जुलाई 13 को उन्हे कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया। मुरली मनोहर गुप्ता को पार्टी के क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति में पुराने कार्यकाल के गतिविधियों को देखते हुए किया गया। श्री गुप्ता ने 14 दिनों में नगर कार्यकारिणी का गठन कर जिला को सौंप दिया है। सांसद प्रतिनिधि अनिल  कुमार गुप्ता ने बताया कि संसदीय चुनाव को लेकर बूथ लेवल कमिटी का गठन 90 प्रतिशत बूथों पर कर लिया गया है। शेष 10 प्रतिशत बूथों पर 15 दिनों के अन्दर बूथ कमिटी का गठन कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के अब्बास अहमद, महम्मद फार्रूख उर्फ बच्चा खाॅं, मैमुल नेशा, सुनिता कुमारी, मनोज वर्मा, अफरोज आलम, भोली सर्राफ, रजनीश सर्राफ उर्फ मुन्ना देविता तिवारी, मनोज महतो, रवि कुशवाहा, अनुज तिवारी, मनु पासवान, शत्रुध्न कुशवाहा, जीतेन्द्र सिंह, अरविन्द मणि तिवारी, जनैद शम्स, नीलू अग्रवाल, अभय सिंह, सागर श्रीवास्तव, प्रेमनारायण आंेझा और लप्पू पाण्डेय शामिल हुए।




(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: