अनु.जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शिकारपुर थानाक्षेत्र के बनवरिया निवासी हृदया साह गोंड ने शिकारपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि जब वह मिट्टी भराई का काम करने जा रहा था। इसी दौरान अंजुआ निवासी रमई यादव ने उसे जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल गाली दिया। उसके बाद उन्होेंने मारा पीटा। इस बाबत शिकारपुर पुलिस ने उनके विरूद्ध काण्ड संख्या 259/13 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।
किसानों की तरक्की के बिना देश की तरक्की नहीं: जीतेन्द्र
नरकटियागंज, प्रखण्ड जद यु किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय मौर्या काॅम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसान है और हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इसलिए कोई भी सरकार किसानों की उपेक्षा कर स्थिर नहीं रह सकती। किसानों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलेगी तो उनकी स्थिति में सुधार नहीं होगा। किसानों के विकास के बिना कृषि का विकास नहीं होगा और कृषि प्रधान देश में किसान कमजोर होंगे तो देश कमजोर होगा। इसलिए हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों को निःशुल्क बीज और अनुदानित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया है। पनवट के लिए अनुदानित दर पर डीजल मुहैया करा रहे है। किसानों के कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी के लिए छोटे व मध्यम किसान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी से सम्पर्क कर लाभकारी योजनाओ का लाभ उठाएँ और राज्य के खुशहाली के लिए अपनी खुशहाली लाने का खूब प्रयत्न करे। प्रखण्ड अध्यक्ष अरविन्द मणि तिवारी ने कहा कि 17 वर्ष के गठबंधन टूटने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। भाजपाइयों ने गठबंधन धर्म का पालन ईमानदारी से नहीं किया हैं। जिला महासचिव अनील कुमार व उपाध्यक्ष प्रकाश प्रसाद ने कहा कि 23 अगस्त को होने वाली विधानसभा सम्मेलन की तैयारी जोरो पर है। इसके अलावे तारा देवी, संजीत सिंह, मुरली मनोहर गुप्ता, अफरोज आलम, मैमुल नेशा, गैसुल आजम, मनोज कुमार वर्मा, प्रतिमा सिंह, मनोरमा देवी, अमीत रंजन, जीतेन्द्र मिश्र, मोहन गुप्ता, सुरेश यादव, सन्नी कुमार, संतोष सिंह, सुकट पटेल, शर्मा प्रसाद, आलोक राय, अलखदेव पासवान, अनुज तिवारी, विनोद प्रसाद चैरसिया, चन्दन कुमार, रामहृदया, सुरेश यादव, लप्पू पाण्डेय, सरावती देवी और किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद और ने सम्बोधित किया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें