नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 21 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अगस्त 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 21 अगस्त)

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने बहनों से राखिया बंधवाई
  • जावद सहित अन्य ग्रामों में मुख्यमंत्री श्री चैहान ने रथसभा से सम्बोधित किया 

shivraj singh chauhan
जन आशीर्वाद यात्रा के नीमच जिले में प्रवास के दौरान ग्राम भरभडिया में बहनों से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने राखियाँ बंधवाई। यहाँ उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे माताओं,बहनों एंव बेटियों की आॅखों में कभी आँसु नहीं आने देगें। मध्यप्रदेश की सरकार ने माताओं,बहनों  एंव बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। इस मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक स्व.श्री खुमानसिंह शिवाजी को याद करते हुए कहा कि श्री खुमानसिंह शिवाजी ने क्षैत्र के विकास के लिए कर्मठता के साथ कार्य किया है। हम उनके कार्यो को नही भुलेगें। मुख्यमंत्री श्री चैहान मोरवन में जनसभा को सम्बोधित करने के उपरांत ग्राम  मेलाखेडा, रूपपुरा, केलूखेडा, बावल,जावद,बरखेडा कामलिया,मोरका,महेशपुरिया,भरभडि़या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इन ग्रामों में  रथ सभा भी की । जावद सहित अन्य ग्रामों में रथ सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चैहान ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो ,कार्यक्रमों एंव योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो में जितने विकास कार्य हुए है,उतने पिछले पचास सालों में नही हुए। पूर्व की सरकार के कार्यकाल में आम जनता को बिजली, पानी एवं सड़क की समस्याओं से ग्रस्त थी। हमारी सरकार द्वारा बिजली की समस्या का समाधान करते हुए ग्रामीण क्षैत्रों में अटल ज्योति अभियान के माध्यम से घरेलू उपयोग के लिए चैबीस घण्टे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: