पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा जारी भारतीय बास्केट लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 16 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ 108.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 15 अगस्त को दर्ज मूल्य 108.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 16 अगस्त को बढकर 6706.23 रुपये प्रति बैरल हो गई जबकि 15 अगस्त को 6680.46 रुपये प्रति बैरल थी। ऐसा डॉलर के संदर्भ में मूल्य वृद्धि और रुपये के अवमूल्यन की वजह से हुआ। रुपये डॉलर की विनिमय दर 16 अगस्त को 61.82 रुपये अमेरिकी डॉलर रही जबकि इससे पहले कारोबारी दिवस 15 अगस्त को यह 61.52 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें