राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और कांग्रेस के नेता साधु यादव को गुजरात की मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करना भारी पड़ गया। कांग्रेस ने साधु को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जब उनको कांग्रेस की विचारधारा पसंद नहीं तो उनका पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है। साधु के निकाले जाने पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में उन्होंने कहा कि साधु का कोई जनाधार नहीं है ऐसे में उनके निष्कासन का कोई प्रभाव पार्टी में नहीं पड़ने वाला है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों साधु ने अहमदाबाद में जाकर मोदी से मुलाकात की थी और मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री का सबसे योग्य उम्मीदवार बताया था। उन्होंने उस दौरान राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना भी की थी। इसके अलावे कांग्रेस की विचारधारा की भी आलोचना की थी। इसके बाद से ही साधु पर कारवाई की आशंका थी। गौरतलब है कि साधु कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि वे जीत नहीं सके थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें