मीडिया अब व्यापार बन चुका है : मनीष तिवारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अगस्त 2013

मीडिया अब व्यापार बन चुका है : मनीष तिवारी


manish tiwari
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह एक समाचार चैनल द्वारा बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने और चैनल के एक संरक्षक द्वारा वेतन बोर्ड की सिफारिशों के खिलाफ कानूनी सहारा लिए जाने के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि मीडिया भी एक व्यापार है। 

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में सीएमएस अकादमी द्वारा 'भारत में समाचार माध्यमों की शिक्षा' विषय पर आयोजित एक परिचर्चा में तिवारी ने कहा कि अब मीडिया के औचित्य के प्रश्न पर विचार किए जाने की जरूरत है कि क्या यह अब भारतीय संविधान के अनुसार व्यापार है या कुछ और।

तिवारी ने एक बड़े समाचार चैनल द्वारा आकार घटाने या सही आकार प्राप्त करने के लिए की गई छंटनी के संदर्भ में ये बातें कही। तिवारी ने कहा, "समाचार चैनल के एक संरक्षक ने जब वेतन बोर्ड की सिफारिशों को कानूनी तौर पर चुनौती दी तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं रह गया और इसे स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि मीडिया भी एक व्यापार है।" तिवारी एक समाचार चैनल द्वारा पिछले सप्ताह 300 कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के संदर्भ में ये बातें कहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: