बैडमिंटन की रॉकस्टार है सिंधु : ज्वाला गुट्टा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 10 अगस्त 2013

बैडमिंटन की रॉकस्टार है सिंधु : ज्वाला गुट्टा

Jwala Gutta
देश की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक ज्वाला गुट्टा ने शनिवार को पी. वी. सिंधु को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। ज्वाला ने ट्विटर पर बधाई संदेश में कहा, "ओह, यह दुर्भाग्यपूर्ण है सिंधु.. कोई बात नहीं, तुम अभी भी स्टार हो.. कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई.. वाह।"

चीन के क्वांगचो में चल रहे विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शनिवार को सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में तीसरी विश्व वरीय थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन के हाथों हार गईं, और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विश्व चैम्पियनशिप में सिंधु से पहले ज्वाला ने अश्विनी पोनप्पा के साथ 2011 में लंदन में महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: