उत्तराखंड की विस्तृत खबर (08 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (08 अगस्त)

कैकेयी बने यशपाल!

देहरादून, 8 अगस्त। सतयुग के राजा दशरथ की तीन रानियों में से कैकेयी का प्रसंग राम को वनवास और भरत को राजगद्दी सभी को याद है। कैकेयी के राजा को मनाने की तर्ज पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और बहुगुणा कैबिनेट में सिंचाई एवं आपदा मंत्री यशपाल आर्य भी लगभग वैसा ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसा कैकेयी ने किया था। प्रदेशवासी उनके कोप भवन में जाने का राज ढूंढने पर लगे हैं कि आखिर वे क्या कारण थे, जिनकी वजह से यशपाल आर्य को बीते सप्ताह चार दिन तक कोप भवन में जाना पड़ा। यशपाल आर्य और कोप भवन का करीबी रिश्ता है, इससे पहले भी वे कई बार कोप भवन में जा चुके हैं और कोप भवन से बाहर तब ही निकले हैं, जब उनकी मन की मुराद मुख्यमंत्री द्वारा पूरी की गई। सबसे पहले वे बहुगुणा मंत्रिमण्डल में विभागों के बटवारे को लेकर कोपभवन में गए थे, वहीं दूसरी बार वे नैनीताल के डीआईजी संजय गुंज्याल को हटाने को लेकर कोप भवन में गए। वर्तमान में वे आपदा राहत कार्यों से जुड़े पुर्नवास और पुर्नगठन प्राधिकरण आपदा प्रबंधन विभाग से इत्तर किए जाने के विरोध में कोप भवन में जा बैठे थे। कोप भवन में जाने का सिलसिला यूं ही बरकरार नहीं रहा। राजनैतिक विश्लेषक बताते हैं कि कोप भवन में जाने के बाद उन्हें बहुत कुछ मिला है। मसलन अपने मन मुताबिक विभाग, डीआईजी संजय गुंज्याल को हटाने के लिए दो पुलिस महानिरीक्षक रेंज को ही बहुगुणा सरकार को समाप्त करना पड़ा, वहीं अब बीते सप्ताह चार दिन कोप भवन में रहने के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री को पुर्नगठन एवं पुर्नविकास प्राधिकरण से रोल बैक करना पड़ा और आपदा का समूचा कार्य राज्य आपदा प्राधिकरण (एसडीएमए) को दिए जाने के बाद ही वे कोप भवन से उठे। बार-बार कोप भवन में जाना और मांगे मनवाने के बाद वापस लौट आना कितना राज्य हित में रहा है, इस पर राजनैतिक विश्लेषकों की अपनी-अपनी राय है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में खनिज कार्यों में व्यवधान के चलते डीआईजी संजय गुंज्याल को मंत्री के दबाव के बाद हटाना पड़ा था। वहीं अब आपदा कार्यों में केंद्र सरकार की झोली से बरस रही धन की बरसात को देखते हुए आपदा कार्यों को किसी अन्य प्राधिकरण के हवाले न करने की मांग उठाई गई है ऐसा चर्चा में है। चर्चाओं में तो यहां तक है कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के खनन माफियाओं से नजदीकी रिश्तों के चलते और खनन कार्य में अधिकारियों द्वारा टांग अड़ाए जाने के चलते इस तरह के निर्णय उन्हें करने पड़े। 

बस से टकराई काठगोदाम-दून एक्सप्रेस

देहरादून, 8 अगस्त, । गुरूवार वार तड़के सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, ट्रेन ड्राइवर ने रेलवे क्रासिंग फाटक खुला होने के बावजूद ब्रेक नहीं लगाई, जिसके कारण ट्रेक क्रॉस कर रही बस ट्रेन से टकरा गई, जिससे बस में सवार लोगों में से करीब आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाद में उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया। गुरूवार सुबह तड़के चार बजे के करीब काठगोदाम एक्सप्रेस दून आ रही थी, वहीं हरिद्वार बाईपास स्थित रेलवे फाटक को गेट मैन के बंद करने से पहले ही ट्रेन फाटक तक पहुंच गई। ट्रेन ड्राइवर ने फाटक की ओर ध्यान नहीं दिया और ब्रेक नहीं लगाया। इतने में फाटक पार करने की कोशिश में टनकपुर डिपो की बस रेलगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद बस ने दो-तीन पलटाइयां खाई। इसके कारण बस में सवार छह यात्रियों को हल्की चोटें आई। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई थी। जोरदार धमाका होने के कारण आसपास रहने वाले लोग भी घरों से बाहर आ गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस के पहुंचने पर घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनको दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। पलटी बस को सीधा किया गया। जबकि आवश्यक कार्यवाही के बाद ट्रेन को भी रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने कहा है कि प्राथमिक जांच में ट्रेन ड्राइवर को दोषी पाया गया है। गेट मैन ने समय पर फाटक बंद नहीं किया। इसलिए सिग्नल डाउन होने के कारण ड्राइवर को ट्रेन रोक देनी चाहिए थी। पूरी रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल को भेज दी गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे सीएम

देहरादून, 8 अगस्त, । मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा नई दिल्ली में केंद्रीय विŸा मंत्री से भेंट करेंगे। वृहस्पतिवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्थाई रूप से लापता व्यक्तियों के लिए किस तरह का सर्टिफिकेट जारी करें जिससे कि बैंक अकाउंट व एलआईसी क्लेम में लोगों को राहत मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार से दिशानिर्दश लिए जाएंगे। राज्य सरकार ने उŸाराखण्ड के लापता 924 में से लगभग 700 लापता व्यक्तियों के परिजनों को राहत राशि वितरित कर दी है। शासन के पास उत्तर प्रदेश के 1920 लोगों की सूची है जिसे कि यूपी सरकार द्वारा सत्यापित किया जाना है। मुख्यमंत्री विजस बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात कर लापता व्यक्तियों की सूची को जल्द सत्यापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि अपने-अपने राज्यों से संबधित औपचारिकताएं शीघ पूरी कर लापता व्यक्तियों के परिजनों को राहत राशि उपलब्ध करवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध स्तर पर राहत व पुनर्निर्माण कार्य जारी है। पुनर्निर्माण के कार्याे में विश्वस्तरीय एजेंसी की सहायता लेंगे। केन्द्र सरकार के सभी मंत्रालयों का सहयोग मिल रहा है। विश्व बैंक ने देहरादून में अपना कार्यालय खोला है। विश्व बैंक व एशियाई विकास बैंक 400 मिलियन डालर की राशि उपलब्ध कराएंगे। मंदिर समिति, श्री केदारनाथ मंदिर के रावल व स्थानीय तीर्थ पुरोहितों द्वारा 11 सितम्बर से पूजा प्रारम्भ करने का अनुरोध पर राज्य सरकार द्वारा सैंद्धांतिक सहमति दी गई थी। वहां पूरी व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। केदारनाथ व रामबाड़ा के लिए लोहे के पुल गुप्तकाशी पहुंच गये हैं।

पुजारी को बंधक बनाकर छहः लाख लूटे

देहरादून, 8 अगस्त, । दर्जनभर बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए एकत्र किए गए छह लाख रूपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। डोईवाला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धरमूचक में छड़ी मेला का अयोजन होना था, इसके लिए वहां गुग्गामाहड़ी मंदिर के पुजारी सतपाल (60) ने छड़ी मेले के लिए श्रद्धालुओं से छह लाख रूपये एकत्र किए थे। गुरूवार सुबह करीब चार बजे 11 बदमाश हाथों में डंडे लेकर मंदिर में उस समय आए, जब मंदिर के पुजारी सो रहे थे। बदमाशों की आवाज सुनकर पुजारी की आंख खुली तो उन्होंने सोचा शायद श्रद्धालु हैं, पुजारी कुछ समझता इससे पहले बदमाशों ने उसे पकड़ दिया और बंधक बना लिया। बदमाशों ने पुजारी से मेले के लिए एकत्र किए गए चंदे की जानकारी मांगी, काफी देर तक मना करने के बाद आखिरकार पुजारी ने उनको चंदे की जानकारी दे दी, जिसके बाद बदमाश वहां से छह लाख रूपये लूटकर चले गए। जिसके बाद पुजारी सतपाल ने घटना की जानकारी डोईवाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के आस-पास घेराबंदी करते हुए लुटेरों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी फिलहाल उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। 

बंदूक की नोक पर लाखों लूटे

देहरादून, 8 अगस्त, । तीन बदमाशों ने सहस्त्रधारा रोड़ पर तमंचे की नोक पर एक फाइनेंसर से लाखों रूपये और गले की सोने की चेन लूट ली। वहीं पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक भाजपा नेता के भाई समेत दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापे मार रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांवली रोड़ निवासी नवीन गर्ग फाइनेंसर का काम करता है, बुधवार रात वह अपनी मोटर साइकिल से सहस्त्रधारा रोड़ के पास ऋषिनगर जा रहा था कि रात करीब दस बजे उसका पीछा कर रहे तीन बदमाश उसके पास आए और उसकी मोटर साइकिल रोक दी, इससे पहले की नवीन कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचा निकालकर उसके कान पर सटा दिया और उससे रूपयों का बैग और सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद बदमाशों ने नवीन को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस को घटना के बारे में बताया तो वे उसको जान से मार देंगे। बदमाशों के जाने के तुरंत बाद नवीन रायपुर थाने पहुंचा, जहां उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शहर में कई जगह नाकेबंदी भी की तथा नवीन से बदमाशों द्वारा की गई बातचीत के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही भी की गई। रायपुर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, इनमें से एक भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 

नाबालिक के साथ बलात्कार

देहरादून, 8 अगस्त, । ऋषिकेश के गुमानीवाला इलाके में रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ उसके पड़ौस में रहने वाले युवक ने बलात्कार किया। जिसकी शिकायत ऋषिकेश पुलिस के सामने पंहुची तो उन्होंने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए बलात्कार करने वाले युवक को दबोचकर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश थाना क्षेत्र गुमानी वाला रूसाफार्म निवासी एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री से दुराचार करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गयी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी लड़की नाबालिग है। कल उन्हींे घर के पास रहने वाला एक युवक मिथुन कुमार निवासी बिहार उसकी पुत्री को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया और उके साथ बलात्कार किया। दुराचार करने के बाद मिथुन ने लड़की को धमकी दी कि इस बात का किसी से भी जिक्र किया तो उसे वह मौत के घाट उतार देगा। दिन में हुई इस घटना की जानकारी लड़की ने शाम को अपनी मां को दी जिस पर परिजनों ने तत्काल ऋषिकेश पुलिस को घटना से अवगत कराया और मिथुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रात ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करे हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र में साफ-सफाई करने का काम करता है और इसी सिलसिले में वह लडकी के घर भी आता-जाता रहता था। वहीं एक अन्य मामले में ऋषिकेश थाने में ही अप्राकृतिक कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई गयी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस को दी गयी शिकायत में शुभम देवल निवासी अमरोहा ने बताया कि अरविंद निवासी अमरोहा का उसके साथ उठना-बैठना था। एक ही स्थान के होने के कारण अरविंद अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। शुभम का आरोप है कि अरविंद ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और विरोध करने पर चाकू से उसका हाथ काट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि अरविंद फरार बताया जा रहा है।

ईद-उल-फितर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई
  • बधाई के साथ सीएम ने खोला घोषणाओं का पिटारा


देहरादून, 8 अगस्त,। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 अज़ीज़ कुरैशी ने राज्य के समस्त नागरिकों को ईद-उल-फितर की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। खुशियों के इस पवित्र त्यौहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल नेे विश्वास व्यक्त किया है कि  ‘‘करूणा, त्याग, आपसी भाई-चारे तथा अमन-चैन के लिए सभी बुराइयों से दूर रहने की नसीहत देने वाला यह पर्व, मानवीय मूल्यों के लिये समर्पण तथा सहिष्णुता के प्रति हमारे विश्वास को दृढ़ करके समाज में समरसता व परस्पर प्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।‘‘ इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों और विशेषतः मुसलमानों का आह्वाहन करते हुए कहा है- गरीब तथा वंचित वर्ग की मदद के साथ ही प्राकृतिक आपदा से पीडि़त उत्तराखण्ड के लोगांे की सहायता के लिए उदार हृदय से आगे बढें़। ईद-उल-फितर का असली आनंद केवल खुशियाँ  बांटने में नही बल्कि जाति, धर्म और अन्य मतभेदों को भुलाकर पीडि़तों के दुःख, तकलीफ तथा आँसुओं में साझीदार बनकर उन्हें अधिकाधिक राहत देने के प्रयास में निहित है। यही इस्लाम का वास्तविक संदेश है और इस सरल सद्भावना से मनाई गई ईंद की सर्वशक्तिमान, अल्लाह भी सराहना करेगा। वहीं मुस्लिम समाज को ईद की बधाई देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का भी पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने ईद-उल-फितर पर प्रदेशवासियों व मुस्लिम भाईयों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हम एक दूसरे की खुशी में शरीक होते हैं। अल्ला ताला से दुआ करते हैं, कि दुनिया में अमन चैन बना रहे और दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की हिम्मत बढ़ाएं। इस दौरान उन्होंने घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि राज्य के कब्रिस्तानों के चारदीवारी, एक कमरा व बिजली-पानी का कनेक्शन हो, यह राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। इसी तरह 96 मदरसों को रजिस्टर्ड किया जा रहा है, ताकि उन्हें भी मध्यान्ह भोजन व अन्य सुविधाएं मिल सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राएं जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हो, को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इसमें विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत 15 हजार रुपये व उच्च शिक्षा के अन्तर्गत आने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उधर सीएम की इस घोषणा का मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा स्वागत किया गया है। 

खण्डूडी ने दी ईद-उल-फितर की बधाई

देहरादून, 8 अगस्त, (मनोज इष्टवाल)। मेजर जनरल (से0नि0) भुवन चन्द्र खण्डूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभाकामानाऐं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र रामजान माह की इबादतों और रोजों के बाद ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशियों का गुलदस्ता है।  इसे हम सभी प्रदेशवासियों को आपसी भाईचारे एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाना चाहिए।

बाइक सवार की टक्कर से वृद्धा की मौत

पिथौरागढ़/देहरादून, 8 अगस्त, । गुरूवार को वृद्धा को एक बाइक सवार युवक ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि उसकी चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद युवक महिला को लेकर चिकित्सालय पहुंचा। फिलहाल उस पर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार केदारकालोनी टकाना निवासिनी 70 वर्षीय चंद्रा पंत गुरूवार सुबह पैदल ही सड़क पर जा रही थीं कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाद में बाइक सवार युवक कुछ अन्य लोगों की मदद से घायल वृद्धा को लेकर चिकित्सालय पहुंचा लेकिन तब तक वृद्धा के प्राण पखेरू उड़ चके थे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, पाक को मुंहतोड़ जवाब देंरू उक्रांद

देहरादून, 8 अगस्त, । उत्तराखण्ड क्रांति दल ने राज्य मंे बाहरी व्यक्तियों को जमीन की खरीद सीमा को ढाई सौ वर्ग मी0 करने के  फैसले का स्वागत किया है। दल के महामंत्री/मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा ने कहा है कि राज्य निर्माण के बाद उत्तराखण्ड की जमीनों का खरीद फरोख्त बडे पैमाने पर होने से यहां जमीनों के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर होने लगे थे उक्रांद पिछले काफी वर्षाे से बाहरी व्यक्तियों के  अधिकाधिक जमीन खरीदने के खिलाफ पाबंदी लगाने के लिए सरकार से भू-अध्यादेश लागू करने की मांग करता रहा। लेकिन सरकार में बैठे लोागें ने इस ओर ध्यान न देकर प्रदेश की जनता के साथ  खुलेआम धोखाधड़ी की है। जिसका नतीजा यह रहा कि उत्तराखण्ड में जमीनों के रेट आसमान छूने लगे और स्थानीय लोग सौ-सौ गज जमीनों के लिए लाखों रूपये जुटाने के लिए बेबश रहे। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाहरी व्यक्तियों को ढाई सौ वर्ग मी0 से अधिक जमीन न खरीद पाने की पाबंदी से उत्तराखण्ड निवासियों को राहत मिली है। इससे जहां प्रदेश मंे जमीनों के आसमान छूते रेटों पर पाबंदी लगेगी वहीं प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति को अपना आशियाना बनाने के लिए सस्ती दरों पर भूमि उपलब्ध हो जायेगी।  वहीं उत्तराखण्ड क्रांति दल ने पाक हमले में शहीद हुए पांच भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को जल्द से जल्द इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मनमोहन लखेड़ा ने कहा है कि पाकिस्तान हमेशा ही छुपकर भारतीय सीमा पर डटे भारतीय सैनिकों पर हमला करता आया है  आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर भारत में दहशतगर्दी व आतंकवाद फैलाने का प्रयास करता रहा है। बार-बार सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर हमारे सैनिकों का मनोबल गिरा रहा है इसलिए भारत सरकार को अब इस हमले के बाद पाकिस्तान को  सटीक जवाब देने का समय आ गया है कि आखिर कब तक पाकिस्तान की इन कारगुजारियों को सहा जाये। लखेड़ा ने कहा कि  भारत के ढुलमुल रवैये से हमारे सैनिक हतोत्साहित ही नहीं हो रहे हैं बल्कि  शहीद भी हो रहे हैं जो कि देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।  उत्तराखण्ड क्रांति दल की मांग ‘‘पहाड़ों में चकबन्दी’’ को अनिवार्य रूप से लागू किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उक्रांद ने कहा है कि इससे पर्वतीय राज्य में नये स्वर्णिम युग की शुरूआत होगी। मनमोहन लखेड़ा ने कहा है कि पहाड़ों में काश्तकारों के खेत दूर-दूर बिखरे पड़े हैं ऐसे मंे काश्तकारों को खेती की कठिनाईयों के साथ-साथ जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा आदि से  हमेशा दो-चार होना पड़ता था लेकिन पहाड़ों में चकबन्दी अनिवार्य रूप से लागू हो जाने से पहाड़ी खेती और काश्तकारों के दिन बहुरने के शुभ संकेत हैं। उक्रांद ने वर्षाे पुरानी इस मांग के पूरे हो जाने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वह सुझाव मांगने के लिए जो मंत्रिमण्डलीय उपसमिति गठित कर रही है उस समिति का कार्यकाल तथा  रिर्पाेट की भी समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। 

गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप 

देहरादून, 8 अगस्त, । दुकान की आड़ में गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप प्रेमनगर वासियों ने एक सब्जी विक्रेता पर लगाया है। गुरूवार को प्रेमनगर वासियों ने पुलिस महानिरीक्षक से प्रेमनगर के एक सब्जी विक्रेता के खिलाफ शिकायत की। उनका कहना था कि सब्जी विक्रेता द्वारा सब्जी की दुकान के आड़ में सट्टे का कार्य किया जा रहा है। जो सुबह सात बजे से रात के साढ़े ग्यारह बजे तक चलता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सब्जी विक्रेता द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बेचने का कार्य करता है। जिसकी वजह से वहां पर आपराधिक किस्म के लोगों का जमावाड़ा लगा रहता है और ये लोग वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं। इनके कारण क्षेत्र के लोगों का सामान्य जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 23 अप्रैल को भी शिकायत की गयी थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। क्षेत्रवासियों ने सब्जी विक्रेता के खिलाफ तत्काल
कार्यवाही की मांग की है। 

मनरेगा कर्मचारियों ने आंदोलन रखा जारी

देहरादून, 8 अगस्त, । सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने को संविदा पर नियुक्त करने व वेतनमान में बढ़ोत्तरी सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत मनरेगा कर्मचारियों ने जारी रखा और आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। यहां रायपुर पुराने बस अडडे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कर्मचारी संगठन से जुड़े हुए कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरने को जारी रखा। कर्मचारियों ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड में भी संविदा पर कार्य कराया जाये, लेकिन यहां पर एनजीओ के जरिये काम कराया जा रहा है जो चिंता का विषय है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अभी तक उनकी सुध नहीं ले रही है जिससे उनमें सरकार के प्रति रोष बना हुआ और जरूरत पड़ी तो आगामी लोकसभा में चुनाव का भी बहिष्कार किया जायेगा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के कुछ विशिष्ट व्यक्तियांे एवं सचिवों का अपने रिश्तेदारों के नाम पर कई एनजीओ संचालित है और इस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है जो चिंता का विषय है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार का सौतेला व्यवहार सामने आ रहा है और कर्मचारी नाराज है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन को और तेज किया जायेगा और सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है, गत वर्ष दो नवम्बर को सचिवों की बैठक में कार्यवाही करने का भरोसा दिया है और इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कापफी समय से वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों को निदान नहीं कर लिया जाता तब तक संघर्ष को जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय समायोजन, संविदा कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए और वर्तमान समय को देखते हुए कार्यरत कर्मचारी अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे है जिससे उनके सामने आजीविका सुरक्षा की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि यात्रा भत्ता को निश्चित यात्रा भत्ता मानकर मानदेय के साथ भुगतान किया जाये और विभिन्न जिलों में गणित, वाणिज्य विषय की अनिवार्यता के कारण बाहर हुए कर्मचारियों को बहाल किया जाये और कार्यकरत कर्मचारियों पर गठित व वाणिज्य विषय का प्रतिबंध समाप्त किया जाये। कर्मचारियों को राजकीय अवकाशों का लाभ प्रदान किया जाये। भविष्यनिधि व बीमा योजनाओं का लाभ दिये जाने, समान मानदेय की व्यवस्था किये जाने की मांग की गई। इस दौरान द्वारिका प्रसाद देवली, मंगलेश बडोनी, राजेन्द्र नौटियाल, संुदर मणि, मनोज पाल, राकेश बिष्ट, भानु प्रकाश उनियाल, विकास बडोनी, चन्द्र मोहन खंडूरी, मंजू, दिप्ति देवी, सावित्री देवी, विमल राना, दीपक सकलानी, पूजा सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।

सादगी के साथ मनाया जाएगा नंदोदेवी मेलारू अक्षत 

अल्मोड़/देहरादून, 8 अगस्त, । ऐतिहासिक पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नन्दादेवी मेले को सादगी के साथ मनाने के लिए हमें टीम भावना से कार्य करना होगा। यह बात जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने जिला कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कही। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने पर सूचना विभाग, संस्कृति, गीत नाट्य एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र के टीमों द्वारा किया जायेगा इसके लिए सभी विभागों को पत्र भेजने के निर्देश मेला अधिकारी/उपजिलाधिकारी सदर को दिये। उन्होंने बैठक में विद्युत, टेलीफोन विभाग सहित केबिल आपरेटरों को निर्देश दिये कि उनकी जो भी विद्युत लाईनों के तार बाजार में झूल रहे हैं उनको ठीक कर लिया जाय इसकी व्यवस्था हेतु इन सभी विभागों, पुलिस, नगरपालिका के साथ उपजिलाधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे ताकि मॉ नन्दा के डोले को ले जाने में कोई परेशानी न हो। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम नन्दादेवी मन्दिर परिसर में रात्रि 7 बजे तक सम्पन्न होंगे। मंच की साज-सज्जा नगरपालिका द्वारा की जायेगी। बैठक मंे निर्णय लिया गया कि यह मेला आगामी 10 सितम्बर से 18 सितम्बर तक चलेगा 11 सितम्बर को कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जायेगा। 12 सितम्बर को प्रातः कदली के खाम आयेंगे आर रात्रि में निर्माण होगा। और उसी दिन सांय 7 बजे उद्घान होगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि वे नन्दा देवी मेले के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही साथ अन्य पर्यटन क्षेत्रों के बारे में पूर्ण जानकारी देने हेतु पर्याप्त मात्रा में प्रचार सामग्री की उपलब्धता बनाये रखेगें ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को यहॉ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने प्रभारी राजकीय संग्रहालय को यह भी निर्देश दिए कि नन्दादेवी मेले हेतु शासन द्वारा जो धनराशि स्वीकृत की जाती है उसके लिए अभी से पत्राचार कर धनराशि को अवमुक्त कराने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित् करें। उन्होंने मेला अवधि में नगर की सफाई व्यवस्था करने के साथ-साथ मार्गाे की मरम्मत एंव नालियों की सफाई के लिए लोनिवि व नगरपालिका को दिशा-निर्देश दिये। नन्दाष्टमी एवं डोला विर्सजन के दिन श्रद्वालुओं व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जल संस्थान विभिन्न चिन्ह्ति स्थलों पर टैंकरों की व्यवस्था के साथ ही पानी के टैंकों में क्लोरीनेशन की व्यवस्था करना सुनिश्चित् करेंगे और अग्निशमन की गाड़ी सहित फायर बिग्रेड के जवान तैनात रहेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा के अलावा नन्दादेवी मेला समिति के हरीश अग्रवाल, मनोज वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्या विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल, प्रशिक्षु आईएएस विजय कुमार जोगतांडे, अपर जिलाधिकारी प्रशान्त कुमार आर्या, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डिप्टी कलैक्टर रिंकू बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक के0एस0 हंयाकी आदि मौजूद थे। 

यात्रा की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश

अल्मोड़ा/देहरादून, 8 अगस्त, । आगामी अगस्त माह से प्रारम्भ होने वाली मॉ नन्दा राजजात यात्रा की व्यवस्थायें समय से पूर्ण की ली जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने इस यात्रा की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को दिये है कि वे अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं को अभी से प्रारम्भ करना शुरू कर दें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये है कि नन्दा राजजात यात्रा मंे लोगों की सुविधाओं के लिए एक सुलभ शौचालय नन्दादेवी मन्दिर अल्मोड़ा में, एक के0एम0यू0 बस स्टेशन में, एक लक्ष्मेश्वर में, एक छानी ल्वेशाल में स्थापित करें। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देश देते हुए कहा कि जी0जी0आई0सी0 अल्मोड़ा से डयोरी पोखर मन्दिर परिसर में सोलर स्ट्रीट लाईट, नन्दादेवी मन्दिर परिसर में 04, त्रिपुरासुन्दरी में 01, कर्नाटकखोला लोअर माल रोड में, गोलूू मन्दिर सिकुड़ा में तथा पर्यटन विभाग द्वारा अल्मोड़ा में स्थापित 03 सुलभ शौचालयों में 1-1 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने को कहा। इसके साथ ही लक्ष्मेश्वर तिराहे मंे लगायी जाय। अल्मोड़ा शहर में कुल 20 सोलर स्ट्रीट लाईटें लगायी जाय। शेष 55 सोलर स्ट्रीट लाईटें ताकुला ब्लॉक के माला गॉव में एवं छानी तथा ल्वेशाल क्षेत्र में लगायी जाय। 
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि रोड सुधार हेतु लोनिवि विभाग एवं पेयजल व्यवस्था को नन्दा राजजात यात्रा पड़ावों में दुरूस्त रखने के निर्देश भी जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है। उन्होंने नन्दा राजजात यात्रा से जुड़े लोगों को आश्वस्त किया कि इस यात्रा को सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन अपना पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने लोनिवि के निर्माणखंड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नन्दा राजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव को जाने वाले पैदल पुल के निर्माण में तेजी लायें यदि यात्रा प्रारम्भ होने तक पुल का निर्माण होना सम्भव न हो तो अस्थायी वैकल्पिक पुल के निर्माण की कार्य योजना बनाकर उसे बनाना प्रारम्भ कर दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल, प्रशिक्षु आईएएस विजय कुमार जोगताण्डे, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशान्त कुमार आर्या, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डिप्टी कलैक्टर रिंकू बिष्ट, तहसीलदार हरि राम, पुलिस उपाधीक्षक के0एस0 हयांकी, हरीश अग्रवाल, मनोज वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, अन्नू साह, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे। 

सर्वाेच्च न्यायालय ने रखी उत्तराखण्ड़ीयों की भावनाओं की कद्ररू ध्यानी

देहरादून, 8 अगस्त, । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सुमन ध्यानी ने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय ने उत्तराखण्ड भू-अधिनियम को यथावत बनाये रखने का आदेश देकर तमाम उत्तराखण्ड़ीयों की भावनाओं की कद्र की है। विदित हो कि मे.ज. (सेनि) भुवन चन्द्र खण्डूड़ी के मुख्यमंत्रित्व काल के वर्ष 2007 में भू-अधिनियम जारी किया गया था कि उत्तराखण्ड से बाहर के लोग यदि उत्तराखण्ड में निवास करना चाहते हैं तो अधिकतम 250 वर्ग मी0 आवासीय प्लाट ही खरीद सकते हैं इससे अधिक भूमि खरीदने हेतु उन्हें प्रदेश सरकार से अनुमति लेनी आवश्यक होगी। इस अधिनियम के खिलाफ कोई व्यक्ति नैनीताल हाईकोर्ट गया जहां कांग्रेस सरकार ने ठीक से पैरवी नही की और भू-अधिनियम मा0 उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया। अब मा0 सुप्रीम कोर्ट ने जनरल खण्डूड़ी के अधिनियम को प्रदेश हित में मानते हुए उसे यथावत रखने का आदेश दिया है। विदित हो कि उत्तराखण्ड में 67 प्रतिशत भूमि वन भूमि है शेष भूमि के दाम राज्य बनने के बाद बहुत बढ़ गये। भूमाफियाओं की निगाह उत्तराखण्ड की वेश कीमती भूमि पर लगी हुई थी। माफियाओं से भूमि को बचाने के लिए व आम उत्तराखण्डीयों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु भाजपा ने भू-अधिनियम लागू किया था जिसको मा0 सवोचर्् च न्यायालय ने उचित बताते हुए यथावत लागू करने के आादेश दिये हैं। ध्यानी ने कहा कि प्रदेश सरकार को शक्ति से खण्डूड़ी द्वारा बनाया गया भू-अधिनियम लागू करना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के बयान की निंदा

देहरादून, 8 अगस्त, । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सुमन ध्यानी ने केन्द्रीय मंत्री हरीश रावत के उस बयान की तीव्र निन्दा की है जिसमें रावत ने पाकिस्तान के साथ दोस्ताना सम्बन्ध बढ़ाने की इच्छा प्रकट की। ध्यानी ने कहा कि पूंछ में शहीद हुए वीर सैनिकों की चिता की आग ठंड़ी भी नही हो पायी और केन्द्रीय मंत्री पाकिस्तान को सबक सिखाने के बजाय दोस्ती बढ़ाने की बात कर रहे हैं लगता है केन्द्र सरकार को वीर सैनिकों के जीवन की महता नही पता है जो अपने को न्यौछावर करके भी देश को बचाये रखते हैं। ध्यानी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री सैनिकों के शहादत का मजाक उड़ा रहें हैं। हरीश रावत ने कुछ ही दिन पहले चीन को भी अपना भाई बताया था वे उलूल-जूलूल बयान देकर देश की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। ऐसे बेतुकी बयान देने वाले मंत्री को तुरन्त मंत्री पद से हटा देना चाहिए वह एक दिन के लिए भी देश की कैबिनेट में रहने लायक नही हैं।



(मनोज इष्टवाल)

कोई टिप्पणी नहीं: