26/11 का मास्टरमाइंड हाफिज सईद दिल्ली में हमले को अंजाम दे सकता है। सूत्रों के मानें तो आईबी ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। हाफिज सईद ने आज लाहौर में हजारों लोगों के साथ ईद की नमाज अता की। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक हाफिज ने ही नमाजियों का नेतृत्व किया। इसे लेकर लाहौर में जगह-जगह हाफिज के पोस्टर भी लगाए गए थे।
जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है। अमेरिका का कहना है कि वो हाफिज से जुड़ी सूचनाओं पर लगातार नजर रखे हुए है जो उसे कानून के शिकंज में ले सके।
26/11 मुंबई हमले को लेकर भारत में मोस्ट वांटेड और लश्कर ए तोएबा का संस्थापक सईद ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वो पाकिस्तन में एक आम नागरिक की हैसियत से कहीं भी जाने को आजाद है। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हाफिज ने कहा था कि वो कहीं भी जाने को आजाद है और उसकी किस्मत अमेरिका नहीं बल्कि खुदा के हाथ में है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें