विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 अगस्त 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 20 अगस्त)

जिला स्तरीय एवं अनुविभाग स्तरीय समितियों का गठन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा आदेश 2013 के जिले में सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा जिला एवं अनुविभाग स्तरीय समितियों का गठन कर दिया गया है। प्रत्येक समिति अपने स्तर पर हर रोज माॅनिटरिंग करेगी और किए गए कार्यो की समीक्षा कलेक्टर श्री ओझा द्वारा जिला स्तर पर टीएल बैठक के उपरांत की जायेगी। इससे पहले संबंधित समिति सेे अपेक्षा व्यक्त की गई है कि प्रत्येक दिन की गई माॅनिटरिंग संबंधी कार्यवाही अर्थात राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के क्रियान्वयन के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी को बनाया गया हैै। सदस्य, संयोजक के रूप में जिला आपूर्ति अधिकारी को तथा उप पंजीयक सहकारी संस्थाए, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किय गया है। इसके अलावा प्रत्येक अनुविभाग स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी होंगे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, मुख्य नगरपालिका अधिकारी समिति के सदस्य होंगे जबकि सहायक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य, संयोजक बनाया गया है।

कलेक्टर द्वारा प्रशिक्षण केन्द्रो का जायजा

vidisha news
जिले के युवक-युवतियों को स्व-रोजगार से जोड़ने हेतु क्रियान्वित प्रशिक्षण संस्थानों का कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने आज आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री ओझा ने प्रशिक्षण संस्थानों के संचालको से कहा कि विशेषकर उन गतिविधियों का प्रशिक्षण युवक-युवतियों को उपलब्ध करायें जिन टेªडो की निजी कंपनियों में मांग अधिक है। इसके अलावा उन्होंने कम्प्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग और जूट आधारित व्यवसाय जैसे वारदानो का निर्माण, सिलाई, कढाई इत्यादि के प्रशिक्षण की ओर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा उनके द्वारा व्यक्त की गई। कलेक्टर श्री ओझा ने मंगलवार को ईदगाह चैराहे पर स्थित पीएनबी प्रशिक्षण केन्द्र, बायो डीजल सह प्रशिक्षण केन्द्र रंगई और सागर पुलिया के समीप स्थित एसबीआई के ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। बायोडीजल निर्माण सह प्रशिक्षण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा रतनजोत से बायो-डीजल बनाने की तकनीकी जानकारियां हासिल की गई और किसानो को किस तरह लाभान्वित किया जाता है की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्थानीय प्रशिक्षण संस्थानो के संचालकों द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक और प्रशिक्षण संस्थानों के सदस्यगण साथ मौजूद थे।

विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न 

आमजनों को कानून द्वारा उपलब्ध करायंे गए अधिकारों, कर्तव्यों से अवगत कराने के उद्धेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सोमवार को मानस भवन विदिशा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लोक अदालत, पारिवारिक समाधान केन्द्र एवं विधिक साक्षरता और लीगल एड0 क्लीनिक एवं पैरालीगल वालेन्टियर की जानकारी दी गई। जिला विधिक साहयता अधिकारी के द्वारा महिलाओं को कानून द्वारा सौंपे गए अधिकारों की जानकारी दी गई वही वृद्ध माता पिता की उनकी संतानों द्वारा देखभाल नही करने पर भरण-पोषण के अधिकारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्तागण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने सर्पदंश के एक प्रकरण में आर0बी0सी0 के प्रावधानों के तहत मृतिका के निकटतम परिजन को आर्थिक सहायता राशि जारी कर दी है। कुरवाई तहसील के ग्राम रूसिया की भूरीबाई की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने के कारण उनके पति श्री महेश कुशवाह को पचास हजार रूपए की राशि कुरवाई तहसीलदार के पालन प्रतिवेदन पर जारी की गई है।

गुमशुदा बालक की जानकारी

विदिशा के नीमताल चैराहे पर गत रविवार को चार से पांच वर्ष का एक गुमशुदा बालक पुलिस को मिला है जो अपना नाम अनिल बता रहा है उसने लाल और पीलीधारियों वाली टी-शर्ट व हाफ पेन्ट पहने हुआ है बालक का रंग सांवला है। पुलिस द्वारा बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसे वर्तमान में विदिशा सोशल बेलफेयर आर्गेनाईजेशन द्वारा संचालित शिशु गृह में रखा गया है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजरी जैन ने ततसंबंधी जानकारी देते हुए बताया है कि गुमशुदा बालक बोलने में पूर्ण रूप से सक्षम नही है इस बालक के जो भी माता-पिता या पालक हो वो दो माह के भीतर बाल कल्याण समिति के समक्ष आवश्यक दस्तावेंज प्रस्तुत कर बालक को प्राप्त कर सकते है। अवधि पूर्ण होने पर बालक को दत्तक ग्रहण के लिए मुक्त घोषित समझा जायेगा। 

जिले में अब तक 1322.5 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज

जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मि0मी0 है जबकि अब तक जिले में 1322.5 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उक्त अवधि में गतवर्ष 717.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बासौदा तहसील में 1856.8 मि0मी0 और सबसे कम सिरोंज में 964 मि0मी0 दर्ज हुई है। जबकि अन्य तहसीलो में तदानुसार विदिशा तहसील में 1086.8 मि0मी0, कुरवाई में 1663 मि0मी0, लटेरी में 1210 मि0मी0, ग्यारसपुर में 1382 मि0मी0, गुलाबगंज में 1327 मि0मी0 और नटेरन में 1090 मि0मी0 वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 

सामुदायिक भवन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी

राज्यसभा सदस्य श्री अनिल माधव दवे की अनुशंसा पर सिरोंज विकासखण्ड के ग्राम देवपुर में स्वीकृत किए गए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। सासंद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना निधि से स्वीकृत उक्त कार्य के लिए बीस लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है उक्त निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को ऐजेन्सी नियुक्त किया गया है। कार्य पूर्ण करने की समय सीमा सितम्बर 2013 नियत की गई है।

सनराइजर्स में मनाया गया भाई बहिन का त्यौंहार रक्षा बन्धन 

vidisha rakhi
विदिषा। स्थानीय विद्यालय सनराइजर्स मिडिल स्कूल स्वर्णकार काॅलोनी में रक्षाबन्धन का त्यौहार हर्ष  उल्लास से मनाया गया इस अवसर पर छोटे -2 बच्चो द्वारा बहिनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बाॅधी चित्रकला राखी एंव मेहदी काॅम्पीटीषन भी आयोजित किया गया । कुकिगं प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया लजीज व्यंजनो का आनन्द सभी छात्र-छात्राओं एंव स्टाॅफ द्वारा लिया गया ।  विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया विद्यालय संचालिक श्रीमती सुमन श्रीवास्तव द्वारा प्रधानचार्या सरीता वासुदेव समस्त स्टाफ एंव बच्चो को सुन्दर कार्यक्रम अयोजन की बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: