प्रदेश सरकार ने महिलाओं, ओर बेटियों का सम्मान बढाने का काम किया है-श्री चैहान,
- स्थानीय निकायों में पचास प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी
- मुख्यमंत्री ने रामपुरा में 53.84 करोड के दस कार्यो का किया शिलान्यास
नीमच 20 अगस्त 2013,प्रदेश सरकार का हमेशा ही यह प्रयास रहा है,कि म0प्र0 की धरती पर सभी माॅ बहन व बेटियाॅ सुखी रहें,इनका मान सम्मान बढे ,हम इनकी अंाखों में आंसू नही आने देगें। और हमेशा उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करेगेैे। उक्त विचार प्रदेश के मुख्यंमत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार 20 अगस्त को जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान रामपुरा में आयोजित विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए । मुख्यमंत्री श्री चैहान ने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षा बंधन की शुभंकामनाए देते हुए कहा,कि उनके जीवन में सुख शांति एंव समृद्धि आएं। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने रामपुरा में मनासा क्षैत्र के 53 करोड 84 लाख 88 हजार लागत के विभिन्न दस विकास एंव निर्माण कार्यो का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 34.36 लाख लागत के हाईस्कूल भवन देवरान का लोकार्पण किया। इसके अलावा 20 लाख के लोकसेवा केन्द्र मनासा , 56 लाख के हाईस्कूल भवन जालीनेर, 38.88 करोड की गंगाबावडी समूह जलप्रदाय येाजना, 29.04 लाख की खेतपालिया, बिलवास एंव फुलपुरा, मुख्यमंत्री पेयजल येाजना, 2-2 करोड की लागत से नगर पंचायत कुकडेश्वर एंव मनासा में सीमेन्ट काॅक्रीट सडक,डब्ल्यूबीएम, सीमेन्ट काॅक्रीट नाली निर्माण, डामरीकरण कार्य ,नगर पंचायत रामपुरा मे 1 करोड 8 लाख 4 हजार की लागत से बसस्टेण्ड पर सीमेन्ट काॅक्रीट ,नाली निर्माण एंव पेवरब्लॅाक निर्माण, रामपुरा में 63 लाख के सीसीरोड,नाली निर्माण, एंव पेवरब्लाॅक निर्माण कार्य ,तथा नगर पंचायत कुकडेश्वर में 7 करोड 80 लाख 54 हजार की लागत से उच्चस्तरीय टंकी निर्माण ,ईटंकवेल एंव पम्पिगमेन निर्माण कार्यो का भी शिलान्यास किया। मुख्यंमत्री श्री चैहान ने कहा कि बेटियों को कभी बौझ मत समझना । म0प्र0 में बेटियों को सम्मान दिलाने के लिए काफी कार्य हुए हैं। म0प्र0 में 15 लाख से अधिक बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी है। बेटियों के पढाई लिखाई से लगाकर उनके विवाह तक की व्यवस्था के लिए योजनाए लागू की गई है। मुख्य मंत्री ने कहा कि छात्र छात्राओं को निःशुल्क गणवेश साईकिलें पाठपुस्तके प्रदान की जा रही है। कक्षा 12 वीं प्रथम श्रेणी आने पर गाॅव की बेटी योजना का लाभ मिलेगा और उसे आगे की पढाई के लिए पाॅच हजार रूपये की छात्रवृति की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश मे स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनावों में पचास प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की रहेगी। संविदा शिक्षकों की भर्ती मे भी महिलाओं को आरक्षक का लाभ दिया है। और पुलिस की भर्ती में भी ,उन्होने कहा कि प्रदेश में पिछले दस वर्षो में जो कार्य हुए है। उसके पहले कभी नही हुए।
दस वर्ष पहले प्रदेश में दो तीन घण्टे बिजली मिलती थी,अब किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होने कहा कि अब मध्यप्रदेश में किसी के घर में अंधेरा नही है। श्री चैहान ने कहा कि किसानेां को वर्ष में दो बार प्लेटरेट पर बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। गरीबों के भी 30 जून 2013 तक के सभी बिजली बिल माफ कर दिए गए है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए भी काफी कार्य किए गए है। गेहूं खरीदी पर बोनस एंव 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदश की धरती पर किसी भी गरीब को भूखें मरने नही दिया जाएगा। अन्नपूर्णा योजना तहत एक रूपये किलो गेहूं,दो रूपये किलों चांवल एंव एक रूपये किलो आयोडाईस नमक प्रदान किया जा रहा है। अब गरीब एक दिन की मजदूरी में पूरे महिने का राशन खरीद सकेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में जो गरीब जहां भी झोपडी बनाकर वर्षो से रह रहा हैं,वहीं उसकी जमीन का मालिक बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि ईलाज के अभाव में किसी को भी मरने नही दिया जाएगा। सरकारी अस्पताल में भी उसके उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गई हैं, जहां उसे निःशुल्क दवाईयाॅ भी प्रदान की जाएगी। पैथालाॅजी, जाॅच भी निःशुल्क की जा रही है। उन्होने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने की दिशा में भी काफी कार्य हुए है। दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरीडोर तहत नीमच जिले में भी उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को प्रेरित किया जाएगा, इन नवीन उद्योगों में पचास प्रतिशत जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा। यदि कोई युवा अपना स्वंय का उद्योग लगाना चाहता है,तो उसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तहत 25 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने कहा कि हमने पिछले दस वर्षो में पूरी मेहनत व ईमानदारी से प्रदेश की सेवा की है। प्रदेश मेरा मंदिर है,जनता भगवान और में भगवानरूपी जनता का पुजारी हॅूं। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने दोनो हाथ उठाकर जनसमुदाय का आव्हान किया जनता से अभिवादन स्वीकर कर उनका आर्शीवाद मांगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान रामपुरा से मनासा तक धुधलाई,जनौद,कुण्डालिया, मनोटी, बर्डिया, जूनापानी, फुलपुरा, कुकडेश्वर, पिपलियाघोटा, पिपलिया हाडी, हासपुर फन्टा, एंव मनासा में भी सडक के दोनो ओर भारी बारीश में खडे होकर हजारो लोगों ने मुख्यमंत्री श्री चैहान का पुष्प बरसाकर उनका आत्मीय अभिनन्दन स्वागत किया।इन गाॅवों मुसलाधार बारीश के बाद भी छाता लगाकर हजारों की संख्या में लोगों ने फलक पावडे बिछाकर उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने जन आर्शीवाद रथ से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर तथा उपस्थित जनों से आर्शीवाद मांगा। प्रारम्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मंगलपटवा ने सभी जिलेवासियों की ओर से एक बडी माला पहनाकर मुख्यमंत्रीजी का स्वागत् किया तथा साफा बांधा।ब्रहमाकुमारी आश्रम की बहनो ने मुख्यमंत्रीजी को रक्षा सूत्र बांधे।इस मौके पर भाजपा के राष्ट्र्ीय उपाध्यक्ष श्री प्रभातझा,प्रदेश के खाद्य नागरिक एव उपभोक्ता मंत्री तथा जिले के प्रभारीमंत्री श्री पारसजैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गोविन्द्र मालू, भाजपा कोषाध्यक्ष श्री चेतन कश्यप , मुख्यमंत्रीजी की धर्मपत्नि श्रीमती साधनासिंह चैहान,राज्यसभा सांसद सदस्य श्री रघुनन्दनशर्मा, मं.प्र.पर्यटन विकास विभाग के अध्यक्ष श्री डाॅ0मोहनयादव, पूर्वमंत्री श्री कैलाश चावला,श्री नंदकुमारसिंह चैहान नन्दू भैया,पूर्व विधायक श्री राजेशयादव, पूर्वविधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, संगठनमंत्री श्री बृजेशचैरसिया,जनपद अध्यक्ष श्रीमतीकविता डबकरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री महेन्द्रभटनागर,श्री बंशीलालगुर्जर,श्री राधेश्याम मण्डावरिया,श्री यशंवत करेल,श्रीराधेश्यामसारू,श्रीपुष्करझंवर,श्री दिनेशव्यास, श्रीभगतराम पाटीदार,संयुक्त जनप्रतिनिधि,डीआईजी श्री सतीस सक्सेना, कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अलवारिस, अपरकलेक्टर श्री आर पी कतरौलिया, पार्षदगण, तथा बडी संख्या में महिलाएं एंव पुरूष उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें