सीतामढ़ी में चोर के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अगस्त 2013

सीतामढ़ी में चोर के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या


sitamarhi map
बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र में चोर के संदेह में कथित रूप से लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।  पुलिस के अनुसार एकचंद रोड पर मंगलवार रात एक युवक एक दुकान में चोरी की नियत से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था कि स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी है, तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतक के पीठ पर चोट के कई निशान हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: