भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता यशवंत सिन्हा ने बुधवार को यहां कहा कि रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी का जम्मू एवं कश्मीर में पांच जवानों की हत्या पर दिया गया बयान 'अत्यंत हास्यास्पद' है। सिन्हा ने संसद के बाहर कहा, "ऐसा लगता है कि एंटनी पाकिस्तानी सेना का पक्ष ले रहे हैं। यह एक अत्यंत हास्यास्पद बयान है, क्योंकि सेना पहले ही स्पष्ट बयान दे चुकी है कि पाकिस्तानी सैनिक इस घटना में शामिल थे। चूंकि सेना वहां मौजूद है, इसलिए वह प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से कहीं ज्यादा जानती है।"
जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार आधी रात के बाद पांच जवानों की हुई हत्या की घटना पर एंटनी ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में दिए अपने बयान में कहा था, "यह हमला लगभग 20 हथियारबंद आतंकवादियों के साथ पाकिस्तानी सेना की वर्दी में मौजूद लोगों ने किया था।" उनके इस बयान का भाजपा सदस्यों ने विरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें