अमेरिका के नेवी यार्ड गोलीबारी में 7 लोगों की मौत. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

अमेरिका के नेवी यार्ड गोलीबारी में 7 लोगों की मौत.

अमेरिका के वॉशिंगटन नेवी यार्ड में हुई फायरिंग में 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 3 शूटरों ने नेवी बेस की हेडक्वॉर्टर बिल्डिंग में फायरिंग की। हमलावरों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वॉशिंगटन में मास शूटिंग में कई लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि वह घटना के बारे में पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी चक हंगल और यूएस मिलिट्री के टॉप ऑफिसर जनरल मार्टिन डेंपसे काफी करीब से घटना पर नजर रख रहे हैं।

नेवी बेस में करीब 3 लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इसमें 12 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से 7 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग जख्मी हैं। पुलिस के मुताबिक, वॉशिंगटन नेवी यार्ड की हेडक्वॉर्टर बिल्डिंग में तीसरे से चौथे फ्लोर के बीच एक हमलावर को देखा गया। फिलहाल एक हमलावर के मारे जाने की खबर आ रही है। पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर और हो सकते हैं। पुलिस ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि हमलावर यूएस मिलिट्री की ड्रेस में थे।

नेवी के अनुसार स्थानीय समय के मुताबिक 8 बजकर 20 मिनट पर फायरिंग की घटना हुई। एक डिफेंस ऑफिशल ने कहा कि फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। वॉशिंगटन पुलिस और फेडरल एजेंसियां घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायरिंग करने वाले संदिग्‍ध के बारे में पुलिस को किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी नेवी ने बताया नेवल सी सिस्टम कमांड की हेडक्वॉर्टर बिल्डिंग में शूटरों ने फायरिंग की।

फायरिंग के बाद रीगन एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इसके अलावा आस-पास के स्कूलों को भी बंद करा दिया गया। वॉशिंगटन नेवी यार्ड की हेडक्वॉर्टर बिल्डिंग में करीब तीन हजार लोग काम करते हैं। इन पर अमेरिका के लिए लड़ाकू विमान खरीदने की जिम्मेदारी है। फायरिंग के बाद राजधानी में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं: