शासक नहीं संत नियंत्रित करते हैं सभ्यता : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

शासक नहीं संत नियंत्रित करते हैं सभ्यता : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी


pranab mukherjee
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि सभ्यता के प्रवाह को हमेशा से राज्य प्रमुखों और ताकतवर सम्राट नहीं वरन धार्मिक नेता, संत और समाज सुधारक नियंत्रित करते आए हैं। उन्होंने कहा, "सभ्यता के प्रवाह को शुरुआती युग से लेकर वर्तमान समय तक कभी भी किसी ताकतवर राजा या सम्राट द्वारा नियंत्रित नहीं किया गया।" 

गौड़ीय मिशन के श्री चैतन्य महाप्रभु संग्रहालय की नींव रखने के बाद मुखर्जी ने कहा, " सभ्यता का प्रवाह हजरत मुहम्मद, जीसस क्राइस्ट, बुद्ध, श्री चैतन्य जैसे नायकों द्वारा नियंत्रित किया गया।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि संग्रहालय के केंद्र में केवल वैष्णव विचारों के प्रसार का उद्देश्य ही सीमित नहीं है वरन यह चिंतन और शोध से नए विचारों को भी जन्म देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: