आडवानी ने की मोदी की भूरि भूरि प्रशंसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

आडवानी ने की मोदी की भूरि भूरि प्रशंसा


advani and modi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की प्रशंसा की। आडवाणी ने कहा, "मोदी पहले नेता हैं जिन्होंने गुजरात के ग्रामीण इलाकों में विकास किया। जहां से मैं सांसद निर्वाचित हूं वहां के विकास में मोदी ने एक बड़ी भूमिका निभाई है।"

भाजपा शासित इस राज्य में 500 मेगावॉट की विद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के बाद आडवाणी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह ने अपने राज्य के ग्रामीण इलाकों का विकास किया है। उन्होंने कहा, "उनकी सफलता और उपलब्धि देखकर गर्व होता है।"

मोदी को 13 सितम्बर को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आडवाणी की यह पहली टिप्पणी थी। आडवाणी ने रमन सिंह की प्रशंसा की और कहा कि मध्य प्रदेश से 2000 में अलग होने के बाद से छत्तीसगढ़ ने अत्यधिक प्रगति की है।

कोई टिप्पणी नहीं: