महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 6.10 फीसदी दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 6.10 फीसदी दर्ज


mahgaai foto
थोक मूल्यों पर आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 6.10 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह दर पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है और खाद्य महंगाई में 18 फीसदी वृद्धि का इसमें मुख्य योगदान है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 6.10 फीसदी रही, जो जुलाई में 5.79 फीसदी थी। पिछले साल की समान अवधि में यह दर 8.01 फीसदी थी।

अगस्त में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 18.18 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 9.34 फीसदी थी। इस दौरान सब्जियों की कीमत बढ़कर लगभग दो गुनी हो गई। प्याज इस बीच 244.62 फीसदी महंगा हो गया। अंडे, मांस और मछलियां 18.86 फीसदी, चावल 20.13 फीसदी, गेहूं 7.6 फीसदी और अनाज 14.35 फीसदी महंगा हो गए।

जून महीने के लिए थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर को संशोधित कर 5.16 फीसदी कर दिया गया, जिसे पहले 4.86 फीसदी पर रखा गया था। अगस्त में ईंधन, बिजली और प्राथमिक वस्तुओं में भी महंगाई काफी बढ़ी। प्राथमिक वस्तुओं में महंगाई 11.72 फीसदी और ईंधन तथा बिजली की महंगाई 11.34 फीसदी बढ़ी।

कोई टिप्पणी नहीं: