ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (आईसा) ने सोमवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव में सभी चारों पदों को अपने नाम कर लिया है। आईसा को चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल हुई है। चुनाव के परिणाम तीन दिन की मतगणना प्रक्रिया के बाद सोमवार को घोषित हुए हैं। आईसा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद हासिल किया है। आईसा के अकबर चौधरी अध्यक्ष, अनुभूति अग्नेस उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार महासचिव और सरफराज हामिद संयुक्त सचिव चुने गए। आईसा ने परिषद की 26 में से 14 सीटों पर भी कब्जा जमाया।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, आईसा और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेसन के बीच मुख्य मुकाबला था। भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 2012 के चुनाव में भी आईसा ने अध्यक्ष पद के अलावा सभी तीन पद अपने नाम किए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें