महान अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई में लीलावती अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ हैं। 90 वर्षीय दिलीप को रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब उन्होंने बेचैनी महसूस करने की शिकायत की।
सायरा बानो के प्रबंधक मुर्शीद खान ने बताया, "दिलीप आईसीयू में हैं, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। सायरा बानो जी पिछली रात से ही उनके साथ अस्पताल में हैं।" खबरें आ रही थीं कि रविवार रात दिलीप को दिल का हल्का दौरा पड़ा था। लेकिन खान ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है, दिलीप बस थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें