विश्व कुश्ती में अमित ने भारत के लिए रजत पदक जीता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 सितंबर 2013

विश्व कुश्ती में अमित ने भारत के लिए रजत पदक जीता


amit kumar
एशियाई चैम्पियन अमित कुमार ने यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया है। अमित 55 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वह ईरान के हासन रहिमी के हाथों हार गए। अमित ने भारत को विश्व चैम्पियनशिप में कुल आठवां और दूसरा रजत पदक दिलाया है। लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार के फिटनेस कारणों से मुकाबले में नहीं उतरने के बाद मिली निराशा को दूर करते हुए अमित ने भारतीय खेमे में खुशियां भर दीं।

अमित ने सोमवार को सेमीफाइनल में तुर्की के सेजार अग्कुल को हराया और अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। भारत ने इससे पहले पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में 2010 में पदक हासिल किया था। उस साल सुशील ने स्वर्ण जीता था।

अमित के अलावा अन्य भारतीयों-अरुण कुमार (66 किलोग्राम) और सत्यव्रत कादियान (96 किलोग्राम) कुछ खास नहीं कर सके और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सुशील के मुकाबले में नहीं उतरने के बाद उनके स्थान पर अरुण कुमार ने 66 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया लेकिन वह पहले ही दौर में दम तोड़ गए।

कोई टिप्पणी नहीं: