बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह हरिओ गांव निवासी अंजनी राय के घर छापा मार कर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया है। अकबरनगर के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घर से पांच देशी पिस्तौल, दो मास्केट और 65 गोली बरामद किए गए हैं। अवैध हथियार रखने के आरोप में अंजनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार मुंगेर से मंगाए गए थे। पुलिस उन लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है जिन्हें यह हथियार आपूर्ति किया जाना था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें