आध्यात्मिक गुरु आसाराम के इंदौर स्थित आश्रम में हुए अतिक्रमण सहित अन्य मामलों में जिला प्रशासन ने तीन नोटिस जारी किए हैं। इन नोटिसों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश के इंदौर के खंडवा रोड क्षेत्र में लगभग डेढ़ दशक पहले जमीन आवंटित की गई थी। आवंटित जमीन के आसपास की जमीन पर अतिक्रमण, जमीन का व्यावसायिक उपयोग और अवैध तरीके से गेट आदि बनने की शिकायतें प्रशासन को मिली है।
इंदौर जिलाधिकारी आकाश त्रिपाठी के अनुसार मिली शिकायतों के आधार पर आश्रम प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए हैं। उसका जवाब आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें