डेविस कप में मरे ने ब्रिटेन को दिलाई वर्ल्ड ग्रुप में जगह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

डेविस कप में मरे ने ब्रिटेन को दिलाई वर्ल्ड ग्रुप में जगह


andy murray
विश्व की तीसरे वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार एंडी मरे के नेतृत्व में ब्रिटेन ने क्रोएशिया के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त कायम करते हुए डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में वापसी की है। ब्रिटिश टीम ने 2008 के बाद पहली बार वर्ल्ड ग्रुप में प्रवेश किया है। इसका श्रेय मरे को जाता है, जिन्होंने विश्व के 35वें वरीय क्रोएशियाई खिलाड़ी इवान डोडिग को 6-4, 6-2, 6-4 से पराजित किया।

मरे ने डोडिग के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और उनका खेल देखकर एक बार भी नहीं लगा कि अभी-अभी वह पीठ में दर्द की तकलीफ से उबरे हैं। मरे ने दो साल में पहली बार डेविस कप मैच खेला। वह अपने हिस्से के दोनों एकल मैच जीतने में सफल रहे। यही नहीं, उन्होंने केलिन फ्लेमिंग के साथ युगल मैच भी जीता।

कोई टिप्पणी नहीं: